November 28, 2026

भुवन अग्रवाल को मिली कटिहार ओबीसी कांग्रेस की कमान

Read Time:1 Minute, 18 Second

डेस्क (कटिहार)

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के ओबीसी कांग्रेस विभाग के प्रदेश अध्यक्ष अनुराग चंदन ने समाजसेवी भुवन अग्रवाल को कटिहार जिला कांग्रेस कमिटी के ओबीसी विभाग का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है।नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने कहा कि उनकी प्राथमिकता हर प्रखंड व पंचायत तक संगठन को मजबूत करना, युवाओं को जोड़ना और पिछड़े, शोषित व वंचित वर्गों की आवाज उठाना होगा। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे व प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में काम करने का संकल्प लिया।मनोनयन पर सांसद तारिक अनवर, पूर्व विधायक पूनम पासवान, जिला अध्यक्ष संजय सिंह, पूर्व अध्यक्ष प्रेम राय, फिरोज कुरैशी, प्रवक्ता शंकर सिंह, प्रदेश महासचिव मशरूर आलम, सौरभ कुमार, हर्ष अग्रवाल सहित कई नेताओं ने बधाई दी।

Previous post आरडीएस कॉलेज सालमारी में सजी ‘एक शाम कौमी एकजुटता के नाम’ मुशायरे की महफिल, हजारों की संख्या में जुटे श्रोता
Next post स्कूली बच्चों के बीच ऊनी टोपी-मोजे का वितरण
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial