बाल विवाह के खिलाफ बारसोई में चला जागरूकता अभियान।
अंतरराष्ट्रीय बाल विवाह निषेध दिवस पर शुक्रवार को बारसोई प्रखंड के विभिन्न पंचायतों व शहरी क्षेत्रों में बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया गया।बाल अधिकार कार्यकर्ता मो. सरीफुल के नेतृत्व में लहगरिया, चौन्दी पंचायत और नगर पंचायत बारसोई में बच्चों, शिक्षकों, अभिभावकों व ग्रामीणों को जागरूक किया गया। मध्य विद्यालय जलकुमर, आदर्श मध्य उच्च विद्यालय लहगरिया और कन्या मध्य विद्यालय बारसोई में संवाद कार्यक्रम हुए। वहीं वार्ड 16 में ग्रामीणों को बाल विवाह के नुकसान की जानकारी दी गई।मो. सरीफुल ने कहा कि बाल विवाह बच्चों के बचपन, शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए खतरा है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने और बाल विवाह रोकने की अपील की।अभियान में चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, पुलिस सेवा 112 और जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन हेल्पलाइन 18001027222 की जानकारी भी दी गई। अंत में लोगों ने क्षेत्र को बाल विवाह मुक्त बनाने का संकल्प लिया।
More Stories
बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत बच्चों को किया जागरूक।
रतन कुमार ओझा ( मनिहारी ) नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत...
प्रमंडलीय शिक्षक सम्मान समारोह में फलका के सात शिक्षक सम्मानित।
मो0 काजु ( फलका ) शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए फलका प्रखंड के सात शिक्षकों को प्रमंडलीय...
फसल बर्बाद करने वाली नीलगाय के प्रति किसान ने दिखाई इंसानियत, बचाने की कोशिश के बावजूद नहीं बच सकी जान
मो0 काजु (फलका) नीलगायों से फसल नुकसान के बावजूद पकड़िया गांव के किसान चंदन सिंह ने घायल नीलगाय को बचाने...
बहुभोज की खुशियां मातम में बदलीं, रिसेप्शन की रात डॉक्टर दूल्हे की मौत
मो0 काजु (फलका) पोठिया बाजार में शादी के एक दिन बाद ही बहुभोज के दौरान दूल्हे की मौत से खुशियां...
बरेटा चौक कार्तिक मंदिर मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ
मो0 काजु (फलका) बरेटा चौक स्थित कार्तिक कुंवर मंदिर प्रांगण में आयोजित तीन दिवसीय मेले के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम...
कबैया गांव में सरकारी जमीन से हटाया गया अतिक्रमण।
डेस्क (हसनगंज) कालसर पंचायत के कबैया गांव में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ शुक्रवार को प्रशासन ने बुलडोजर चलाया।...
