November 28, 2026

कबैया गांव में सरकारी जमीन से हटाया गया अतिक्रमण।

Read Time:1 Minute, 16 Second

डेस्क (हसनगंज)

कालसर पंचायत के कबैया गांव में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ शुक्रवार को प्रशासन ने बुलडोजर चलाया। फूस की झोपड़ी व टीन के घरों को हटाकर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।अंचल पदाधिकारी कृष्ण मोहन कुमार और कार्यपालक दंडाधिकारी विवेश आनंद की मौजूदगी में कार्रवाई हुई। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री सड़क योजना के तहत ग्रामीण कार्य विभाग से सड़क निर्माण हो रहा था, जो अतिक्रमण के कारण बाधित था।पूर्व में नोटिस देकर जमीन खाली करने का निर्देश दिया गया था। नोटिस के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटने पर कार्रवाई की गई। करीब 10 घरों के पास का अतिक्रमण हटाया गया।अधिकारियों ने कहा कि अब सड़क निर्माण सुचारू होगा और सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

Previous post स्कूली बच्चों के बीच ऊनी टोपी-मोजे का वितरण
Next post बरेटा चौक कार्तिक मंदिर मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial