कबैया गांव में सरकारी जमीन से हटाया गया अतिक्रमण।
डेस्क (हसनगंज)
कालसर पंचायत के कबैया गांव में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ शुक्रवार को प्रशासन ने बुलडोजर चलाया। फूस की झोपड़ी व टीन के घरों को हटाकर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।अंचल पदाधिकारी कृष्ण मोहन कुमार और कार्यपालक दंडाधिकारी विवेश आनंद की मौजूदगी में कार्रवाई हुई। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री सड़क योजना के तहत ग्रामीण कार्य विभाग से सड़क निर्माण हो रहा था, जो अतिक्रमण के कारण बाधित था।पूर्व में नोटिस देकर जमीन खाली करने का निर्देश दिया गया था। नोटिस के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटने पर कार्रवाई की गई। करीब 10 घरों के पास का अतिक्रमण हटाया गया।अधिकारियों ने कहा कि अब सड़क निर्माण सुचारू होगा और सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
More Stories
बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत बच्चों को किया जागरूक।
रतन कुमार ओझा ( मनिहारी ) नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत...
प्रमंडलीय शिक्षक सम्मान समारोह में फलका के सात शिक्षक सम्मानित।
मो0 काजु ( फलका ) शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए फलका प्रखंड के सात शिक्षकों को प्रमंडलीय...
फसल बर्बाद करने वाली नीलगाय के प्रति किसान ने दिखाई इंसानियत, बचाने की कोशिश के बावजूद नहीं बच सकी जान
मो0 काजु (फलका) नीलगायों से फसल नुकसान के बावजूद पकड़िया गांव के किसान चंदन सिंह ने घायल नीलगाय को बचाने...
बाल विवाह के खिलाफ बारसोई में चला जागरूकता अभियान।
अंतरराष्ट्रीय बाल विवाह निषेध दिवस पर शुक्रवार को बारसोई प्रखंड के विभिन्न पंचायतों व शहरी क्षेत्रों में बाल विवाह के...
बहुभोज की खुशियां मातम में बदलीं, रिसेप्शन की रात डॉक्टर दूल्हे की मौत
मो0 काजु (फलका) पोठिया बाजार में शादी के एक दिन बाद ही बहुभोज के दौरान दूल्हे की मौत से खुशियां...
बरेटा चौक कार्तिक मंदिर मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ
मो0 काजु (फलका) बरेटा चौक स्थित कार्तिक कुंवर मंदिर प्रांगण में आयोजित तीन दिवसीय मेले के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम...
