April 29, 2026

उप्र में दलबदलू की बज गई बैंड स्वामी प्रसाद मौर्या सहित कई दिग्गज हार गए चुनाव

Read Time:1 Minute, 35 Second

उत्तर प्रदेश चुनाव में एक बार फिर भगवा का परचम लगाया है बीजेपी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। उत्तर प्रदेश की जनता ने दलबदलू नेताओं को भी सबक सिखाया है। चुनाव से ऐन पहले पार्टी बदलने वाले कई महारथी बुरी तरह से चुनाव हार गए हैं। इसमें योगी सरकार में मंत्री रहे स्वामी प्रसाद मौर्य का नाम प्रमुख है। मौर्य अखिलेश यादव के साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे थे और सरकार बनाने का खूब दावा कर रहे थे । सपा की सरकार तो बनी नहीं परंतु खुद की सीट भी गवां बैठे वही हुई योगी सरकार के मंत्री रहे धर्म सिंह सैनी भी सपा में शामिल हुए थे इस चुनाव में वह सहारनपुर के नकुड़ विधानसभा सीट से मैदान में थे। जहां बीजेपी उम्मीदवार मुकेश चौधरी ने उन्हें पटकनी देकर हरा दिया। इस तरह से पूर्वांचल के कद्दावर ब्राह्मण नेता हरिशंकर तिवारी के बेटे विनय शंकर तिवारी चुनाव से ठीक पहले बसपा छोड़कर सपा में गए थे। विनय शंकर चिल्लूपार सीट से मैदान में थे लेकिन दल बदलने पर जनता ने उन्हें नकार दिया और यहां भी कमल खिल गया ।

Previous post बाइक की डिक्की तोड़कर बदमाशों ने उड़ाए तीन लाख रुपये
Next post हसनगंज में पुलिस ने चार शराबियों को किया गिरफ्तार
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial