बाइक की डिक्की तोड़कर बदमाशों ने उड़ाए तीन लाख रुपये
बारसोई नपं स्थित महेन्द्र चौक के समीप बुधवार की दोपहर 12:00 बजे अज्ञात बदमाशों ने मोटरसाइकिल की डिक्की तोड़कर तिन लाख रुपए उड़ा लिया। पिडित की पहचान आजमनगर थाना अंतर्गत बालूगंज निवासी मोहम्मद तौसीफ के रूप में हुई है। इस संबंध में पिडित ने बताया कि वह एसबीआई बैंक शाखा बारसोई से अपने खाते से तीन लाख रुपये की निकासी की। रुपये निकालकर उसने अपने मोटरसाइकिल की डिक्की में रखकर महेंद्र चौक गया। जहां उसने एक दुकान के सामने मोटरसाइकिल खड़ा कर समान लेने के लिए अंदर गया और लगभग 5 मिनट में जब वह वापस आया तो देखा कि उसका बाइक का डिक्की टूटा हुआ था और उसमें रखे तीन लाख रुपये से भरा बैग गायब हैं। आगे उन्होंने बताया कि घटना के बाद उसने आसपास लोगों से भी पूछताछ की लेकिन उसके रुपए का कोई पता नहीं चल पाया। घटना की सूचना बारसोई थाना को दिया। घटना की सूचना मिलते ही बारसोई थाना दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई है । पुलिस छानबीन हेतु दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
More Stories
शांतिपूर्ण रहा कोसी स्नातक मतदान, डीएम एसपी पहुंचे और जायजा लिया
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) कोसी स्नातक निर्वाचन को लेकर शुक्रवार को मनिहारी प्रखंड कार्यालय स्थित मतदान केंद्र पर सुबह आठ...
मनिहारी गंगा तट पर पहुंचे डीआरएम, रेलवे की 21 एकड़ जमीन का लिया जायजा।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) शुक्रवार की शाम कटिहार मंडल की मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) अपने अधिकारियों के साथ मनिहारी गंगा...
हसनगंज सपनी मोड़ समीप पुलिस की बड़ी कारवाई, लगभग 40 लाख रुपए का स्मैक के साथ कुल 02 तस्कर गिरफ्तार।
डेस्क (हसनगंज) सपनी मोड़ समीप पुलिस ने गुप्त सूचना पर अवैध मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध बड़ी कारवाई करते हुए...
बारसोई में 11 लीटर विदेशी शराब के साथ एक गिरफ्तार
मनोरंजन साहा (बारसोई ) बारसोई थाना पुलिस ने शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है।...
हसनगंज में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ कोसी स्नातक निर्वाचन का मतदान।
डेस्क (हसनगंज) प्रखंड मुख्यालय स्थित मतदान केंद्र पर शुक्रवार को बिहार विधान परिषद के कोसी स्नातक द्विवार्षिक निर्वाचन 2026 के...
इज्तेमा की तैयारी के बीच नवनिर्मित पंडाल में पांच हजार लोगों ने अदा की जुमे की नमाज।
मो0 काजु (फलका) प्रखंड के सालेपुर महेशपुर में 31 अक्टूबर से 2 नवंबर तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय तब्लीगी...
