बिहार में होली के दौरान भागलपुर, बांका और मधेपुरा में 32 लोगों की मौत जहरीली शराब पीने की आशंका
पूर्ण शराब बंदी वाले बिहार में होली के दौरान करीब 2 दिनों में 3 जिलों जिसमें भागलपुर बांका और मधेपुरा के लगभग 32 लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में जान जाने की सूचना है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भागलपुर जिले के अलग-अलग स्थानों पर 17 लोगों की मौत हो गई बांका के अमरपुर थाना क्षेत्र के आधा दर्जन गांव में 12 लोगों की मौत हुई । मधेपुरा में मुरलीगंज प्रखंड में 2 दिनों में 3 लोगों की संदिग्ध स्थिति में मौत हुई है। जबकि करीब एक दर्जन लोगों का इलाज अभी चल रहा है इसमें से दो लोगों की आंखों की रोशनी चली गई है। यह जानकारी मिल रही है कि सभी को पेट दर्द उल्टी सांस लेने में परेशानी और सिर में चक्कर की शिकायत थी अब तक इन मौतों के विषय में प्रशासन की ओर से कारणों की पुष्टि नहीं की गई है ।
More Stories
समेली प्रखंड मुख्यालय के समीप अनियंत्रित पिकअप पलटी, चालक बाल-बाल बचा
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत समेली प्रखंड मुख्यालय के समीप बुधवार की अहले सुबह एक अनियंत्रित पिकअप वाहन...
घर के आगे से ट्रैक्टर व डाला चोरी, पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहार
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के नगर पंचायत निवासी किसान बिपिन मंडल के घर के आगे से देर रात...
बरारी में सांसद प्रतिनिधि का दौरा,स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाएं परखी, गंगा घाट कटावरोधी कार्य में तेजी के दिए निर्देश
(डेस्क|बारसोई) रविवार को सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव ने बरारी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों का दौरा कर जनसुविधाओं और...
शराबबंदी मामले का फरार आरोपी राजा सिंह गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) कटिहार जिले के मनिहारी थाना क्षेत्र में थानाध्यक्ष सुजीत कुमार झा के निर्देश पर पुलिस ने...
मौसम की बाधा के बावजूद नाव से गोबराही दियारा पहुंची मेडिकल टीम, टीकाकरण व स्वास्थ्य जांच सम्पन्न
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला प्रखंड क्षेत्र के सुदूरवर्ती गोबराही दियारा में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने खराब मौसम...
जीविका दीदियों द्वारा स्व-जनगणना अभियान को तेज़ी से आगे बढ़ाया जा रहा है।
(डेस्क|बारसोई) बरसोई प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक परिवारों...
