मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान बिहार में अब मुफ्त में होगी जमीन की रजिस्ट्री
बिहार में आप जमीन खरीदने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है। बिहार में जमीन की कीमत आसमान छू रही है। साधारण व्यक्ति के लिए जमीन खरीदना बड़ा मुश्किल काम है। दूसरे राज्यों से तुलना करें तो यहां की जमीन कई गुना ज्यादा कीमती है, जमीन खरीदने के बाद बिहार में निबंधन शुल्क और स्टांप शुल्क भी बहुत ज्यादा है । इसलिए बिहार के मुखिया नीतीश कुमार ने राज्य में जमीन की लागत कम करने के लिए एक बहुत बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने विशेष प्रयोजन के लिए जमीन खरीदने पर निबंधन और स्टांप शुल्क पूरी तरह माफ करने का फैसला किया है । राज्य में उद्योगों के लिए सस्ती भूमि उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है अब औद्योगिक जमीन के लिए निबंधन और स्टांप शुल्क पूरी तरह माफ कर दिया गया है। औद्योगिक क्षेत्र या उससे बाहर उद्योगों की स्थापना के प्रयोजन से लीज, बिक्री या ट्रांसफर की गई जमीन पर निबंधन और स्टांप शुल्क में 100% छूट देने का निर्णय लिया गया है। मद्य निषेध एवं निबंधन विभाग में इससे जुड़ी अधिसूचना भी जारी कर दी है ।सरकार के इस कदम से उद्योगों के लिए जमीन की लागत में कमी आएगी। विभागीय अपर मुख्य सचिव केके पाठक के हस्ताक्षर से जारी आदेश के अनुसार वियाडा को सरकार द्वारा आवंटित भूमि के निबंधन पर अब स्टाम्प और निबंधन शुल्क नहीं देना होगा । इसी तरह उद्योगीक क्षेत्र विकास प्राधिकार के अंदर या बाहर की ऐसी कोई भी जमीन जिसका इस्तेमाल निजी निवेशकों द्वारा उद्योग स्थापित करने के लिए होगा उसके दस्तावेजों के निबंधन पर स्टांप शुल्क माफ कर दिया गया है ।
More Stories
कटिहार में बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल, फुटपाथ धंसा हादसे का खतरा
कोमल गुप्ता (कटिहार) मूसलाधार बारिश के बाद शहर की सड़क व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक हो गई है। शहीद चौक से...
परीक्षा हॉल में तैनात वीक्षक और गेट चेकिंग स्टाफ पर तत्काल प्रभाव से निष्पक्ष जाँच कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए – रवि सिंह
कोमल गुप्ता (कटिहार) पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत जी.एल.एम. कॉलेज, बनमनखी परीक्षा केंद्र पर आयोजित स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा (द्वितीय पाली)...
कटिहार में बाढ़ का कहर, लाखों लोग परेशान मुसीबत की घड़ी में जनता के बीच पहुंचे MLC अशोक अग्रवाल।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले मे बाढ़ के कारण 3.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं। ऐसे...
अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का निधन, एबीवीपी ने जताया शोक
कोमल गुप्ता (कटिहार) कोढ़ा राजकीय डिग्री कॉलेज कोढ़ा के अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का शनिवार को...
तीन दिन से लापता 12 वर्षीय गोपाल की मिली लाश, हत्या की आशंका से परिवार में मचा हड़कंप
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के धोबी टोला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिनों...
मनिहारी में बाढ़ पीड़ितों से मिले सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बाढ़ग्रस्त मनिहारी एवं अमदाबाद क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने सरकार की राहत...
