नपं बारसोई में अवैध रूप से चल रहे हैं नर्सिंग होम में महिला को इलाजरत छोड़कर भागे डॉक्टर ।
अवैध रूप से चल रहा है नर्सिंग होम हो जाए होशियार होगी कार्रवाई– एसडीओ राजेश्वरी पांडेय ।
बारसोई नपं के वार्ड नंबर 12 में चल रहे एक अवैध नर्सिंग होम में पीड़ित महिला का ऑपरेशन करने के बाद डॉक्टर फरार हो जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है । जिसको लेकर पीड़ित के परिजन एवं ग्रामीणों में काफी आक्रोश का माहौल है । परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला जोहरा खातून 45 वर्ष के पेट में दर्द होने की शिकायत पर लगभग 2 महीनों से इस नर्सिंग होम में इलाजरत थी जिसका बीते सोमवार की शाम ऑपरेशन करने की बात डॉक्टर ने बताई । ऑपरेशन थिएटर में पेट में चीरा लगाने के बाद ही डॉक्टर ने हाथ खड़े कर दिए और परिजन को डॉक्टर चैंबर में बुलाकर कहा कि इसे बाहर ले जाना होगा । परंतु परिजनों ने जब अंदर जाकर देखा तो महिला का पेट चीरा हुआ तथा टांके लगाए हुए थे । इसी को लेकर परिजन एवं ग्रामीणों में आक्रोश उत्पन्न हो गया कि अगर इसे बाहर ही ले जाना था तो चिरा क्यों लगाया । ज्ञात हो कि बारसोई प्रखंड क्षेत्र में कई नर्सिंग होम चल रहे हैं जिसमें कौन वैध है और कौन अवैध यह सार्वजनिक नहीं है। और ग्रामीण क्षेत्र होने के वजह से भोले-भाले जनता इनके चक्कर में आ जाते हैं ।जिनका खामियाजा पीड़ितों को भुगतना पड़ता है । बता दें कि जिस नर्सिंग होम में यह ऑपरेशन हुआ है इसमें न तो कोई बोर्ड है ना ही कोई नर्सिंग होम का परिचय ऐसे में भोले भाले जनता का ठगा जाना आम बात है। वही पीड़ित महिला को भर्ती कराने वाले परिजन ने कहा कि वह पीड़ित का इलाज चाहते हैं ना कि कोई मुआवजा बस पेशेंट का इलाज हो जाए यही उनकी मांग है । परिजनों को आक्रोशित होता देख नर्सिंग होम संचालक एवं अन्य कर्मचारी फरार हो गए हैं ।
इस घटना के संबंध में बारसोई अनुमंडल पदाधिकारी राजेश्वरी पांडेय को दूरभाष पर सूचना दी गई उन्होंने कहा जांच उपरांत मामले में विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी ।
