भगत सिंह के शहादत दिवस के अवसर पर छात्र छात्राओं ने निकाली रैली

जनवादी लोकमंच व अखिल भारतीय प्रगतिशील छात्र मंच की बारसोई इकाई द्वारा भगत सिंह के शहादत दिवस के अवसर पर आज बारसोई बाजार में एक रैली आयोजित हुई। इस रैली में लगभग एक सौ की संख्या में छात्र नौजवान मजदूर कर्मचारी व बुद्धिजीवी शामिल हुए। यह रैली बारसोई बाजार के पी.डब्ल्यू.डी मैदान के निकट से शुरू होकर पूरे नपं के प्रमुख सड़कों पर भ्रमण करते एक सभा में तब्दील हो गया। सभा संबोधित करते हुए छात्र नेताओं ने भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु अमर रहे, इंकलाब जिंदाबाद – पूंजीवाद-साम्राज्यवाद मुर्दाबाद, साम्राज्यवादी युद्ध मुर्दाबाद, शहीदों का पैगाम – जारी रखो संग्राम, हम भगत सिंह की आवाज हैं आदि का नारा बुलंद किया। वही उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि जाति-धर्म के तमाम भेदभाव न नफरत को मिटाकर एक जनवादी-समाजवादी व्यवस्था कायम करने की बात कही। भगत सिंह के अधूरे सपने, जो तमाम मेहनतकशों का सपना है, उसे पूरा करने की सांगठनिक इच्छा जाहिर की। अखिल भारतीय प्रगतिशील छात्र मंच के वक्ता ने जनविरोधी, छात्र विरोधी नयी शिक्षा नीति को रद्द कर जनहितैषी-छात्र हितैषी शिक्षा व्यवस्था बहाल करने की बात कही। नयी शिक्षा नीति जो शिक्षा का निजीकरण को बढ़ावा देती है, उसके खिलाफ में जोरदार नारेबाजी की गई। इस रैली को आयोजित करने का उद्देश्य भगत सिंह की विचारधारा को आम जनों तक पहुंचाना है। वही इस अवसर पर राजीव, मुजाफ, रामदुलाल, राजनंदनी, साफिया, कैसर, संजय, सत्येन, बीरू, प्रोफेसर मुस्लिम साहब, मासूद, नारायण, सुजन अभिषेक, मनोज, संतोष आदि सैकड़ों छात्र नौजवान व मजदूर कर्मचारी व बुद्धिजीवी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।
More Stories
मननपुर-कवेया मुख्य सड़क जर्जर, राहगीरों की बढ़ी परेशानी।
डेस्क ( हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के मननपुर मोड़ से कवेया गांव होते हुए पूर्णिया जिला को जोड़ने वाली मुख्य सड़क...
बारसोई में पेपरलेस रजिस्ट्री व्यवस्था को लेकर संकट, पंजीयन कार्यालय में पसरा सन्नाटा
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई ) कटिहार जिले के बारसोई प्रखंड अंतर्गत बारसोई पंजीयन कार्यालय में हाल ही में शुरू हुई पेपरलेस...
बरंडी नदी हादसे के बाद गम में डूबा मोरसंडा, दूसरे दिन भी नहीं जले कई घरों में चूल्हे
मो0 काजु (फलका) सावन की सोमवारी पर बरंडी नदी में हुए दर्दनाक हादसे के बाद फलका प्रखंड के मोरसंडा गांव...
विधायक संगीता देवी ने डीएम से की मुलाकात, क्षेत्र की समस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा
डेस्क (बारसोई) बारसोई-बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमती संगीता देवी ने आज जिला पदाधिकारी सह डीएम आशुतोष त्रिवेदी से...
गवालटोली-कुशीदा मुख्य सड़क बनी जानलेवा, ओवरलोड वाहनों के आवागमन से सड़क हो रहे हैं कमजोर।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत ग्वालटोली से कुशीदा जाने वाली मुख्य सड़क इन दिनों हादसों का पर्याय बनती जा...
अठारह वर्षों से अधर में तेज नारायणपुर भालुका रोड रेल परियोजना,तेज हुई राजनीतिक पहल।
मनिहारी( रतन कुमार ओझा) तेजनारायणपुर से पश्चिम बंगाल के भालुका रोड तक प्रस्तावित करीब 30 किलोमीटर लंबी नई रेल परियोजना...
