छपरा के ज्वेलरी शोरूम में दिनदहाड़े नकाबपोश लुटेरों ने एक करोड़ से अधिक की गहने लुटे
छपरा के नकाबपोश अपराधियों ने सोमवार को दिनदहाड़े शहर के काशी बाजार स्थित पीएन ज्वेलर्स शोरूम में एक करोड़ से अधिक की जेवरात लूट लिए । शोरूम में कार्यरत गार्ड ने बताया कि दोपहर 2:15 बजे के करीब 6 की संख्या में अपराधी आए सबके हाथ में कटटै थे । अपराधी हथियार का भय दिखाकर गार्ड को दुकान के अंदर ले गए ।अन्य अपराधियों ने गार्ड की बंदूक छीनने के बाद उस पर कट्टा लगाए रखा । घटना की जानकारी मिलते ही एसपी संतोष कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और करीब 2 घंटे तक छानबीन की । इस दौरान उन्होंने कहा कि लूट कांड की जांच की जा रही है कुल कितने रुपयों की गहने की लूट हुई है इसके लिए स्टॉक का मिलान खिलाया जा रहा है। साथ ही अपराधियों के पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। वही अपराधियों की धरपकड़ के लिए स्पेशल टीम गठित कीया गया है । जानकारी के मुताबिक अपराधियों ने लूट की घटना को महज 8 मिनट में ही अंजाम दे दिया। जिस जगह पर शोरूम है वहां से लगभग 300 मीटर की दूरी में भगवान बाजार थाना है । यह दुकान शहर के मुख्य मार्ग पर स्थित होने के कारण सड़क पर दिन भर लोगों की आवाजाही लगी रहती है ऐसे में इतनी आसानी से अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दे दिया यह चिंताजनक है ।
More Stories
मनिहारी थाना में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
एनएच-31 पर दो सड़क हादसे, हाईवा पलटी, बाइक सवार दो युवक गंभीर
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में...
