गया में निगरानी विभाग ने आवास सहायक को15 हजार रुपए घूस लेते किया गिरफ्तार
बिहार के गया में निगरानी विभाग ने ₹15000 घूस लेते आवास सहायक अविनाश कुमार को रंगे हाथों सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। वह गया कोच चंचल में आवास सहायक के पद पर पदस्थापित हैं । निगरानी ब्यूरो से मिली जानकारी के अनुसार आवास सहायक प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए 15 हजार रुपए रिश्वत ले रहा था इसकी सूचना मिलने पर निगरानी ब्यूरो ने कार्रवाई करते हुए आवाज सहायक को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। मामले को लेकर गया जिले में तिनेरी गांव के गौतम कुमार ने निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में 25 मार्च को शिकायत दर्ज करवाई थी कि प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रथम किस्त की राशि के भुगतान के लिए आवास सहायक उनसे रिश्वत मांग रहा है ।
More Stories
परीक्षा हॉल में तैनात वीक्षक और गेट चेकिंग स्टाफ पर तत्काल प्रभाव से निष्पक्ष जाँच कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए – रवि सिंह
कोमल गुप्ता (कटिहार) पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत जी.एल.एम. कॉलेज, बनमनखी परीक्षा केंद्र पर आयोजित स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा (द्वितीय पाली)...
कटिहार में बाढ़ का कहर, लाखों लोग परेशान मुसीबत की घड़ी में जनता के बीच पहुंचे MLC अशोक अग्रवाल।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले मे बाढ़ के कारण 3.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं। ऐसे...
अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का निधन, एबीवीपी ने जताया शोक
कोमल गुप्ता (कटिहार) कोढ़ा राजकीय डिग्री कॉलेज कोढ़ा के अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का शनिवार को...
तीन दिन से लापता 12 वर्षीय गोपाल की मिली लाश, हत्या की आशंका से परिवार में मचा हड़कंप
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के धोबी टोला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिनों...
मनिहारी में बाढ़ पीड़ितों से मिले सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बाढ़ग्रस्त मनिहारी एवं अमदाबाद क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने सरकार की राहत...
राष्ट्रीय लोक अदालत में 1,460 ई-चालानों का निपटारा, ₹23.38 लाख की राशि का निष्पादन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर पर परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस के संयुक्त प्रयास से जिले...
