सालमारी में एमएलसी चुनाव को लेकर राजद प्रत्याशी कुंदन यादव के समर्थन में सभा को संबोधित किया तेजस्वी यादव
जयदेव यादव की रिपोर्ट
सालमारी आरडीएस कालेज प्रांगण में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने शनिवार को त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा की विधानसभा में हम मजबूर विपक्ष की भुमिका में है. सरकार की मनमानी चलने नहीं देगें. आगामी विधान परिषद के चुनाव में कटिहार से महागठबंधन के उम्मीदवार कुन्दन कुमार को समर्थन दे कर जिताने का काम करें, विधान परिषद में मजबूती मिलेगी. इस अवसर पर उन्होंने कहा कहा की मौजूदा सरकार के द्वारा विकास, रोजगार, महगाई का मुद्दा को गौन रख कर जात पात, मंदिर मस्जिद का मुद्दा को हवा दे रहा है. ऐसे पार्टी के उम्मीदवार को शिकस्त दे कर मुहतौर जवाब देने का काम करें. मंच संचालन जिला अध्यक्ष अब्दुल गनी के द्वारा किया गया. इस अवसर पर राजद के युवा नेता सैयाद आलम उर्फ़ पिंकु ने कहा की लालू यादव की पार्टी गरीब, मजदूर, पिछडी की पार्टी है.समाजिक न्याय करने वाली पार्टी को समर्थन देने की मांग करते हुए त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों को महागठबंधन के उम्मीदवार पर भरोसा जताने की अपील की गयी. माले विधायक कामरेड महबुब आलम, पूर्व मंत्री डा रामप्रकाश महतो, पूर्व मंत्री महेंद्र नारायण यादव, पूर्व विधायक सिद्दी, इंजीनियर शाह फैसल, इमादपुर मुखिया मोअज्जन हुसैन, सीमा यादव आदि ने सभा को संबोधित कर महागठबंधन के नेता को जिताने की अपील की. सभा में आजमनगर, कदवा, बारसोई, बलरामपुर के काफी संख्या में त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित थे. इस अवसर पर तारकेशवर ठाकुर, सपन कुमार साह, विजय यादव, मुजाहीद, शहाबुद्दीन, शाह फैसल, साहब आलम, बदलु, शाकीर रेजा, डा मुरशीद आलम, विमल रविदास, राजेन्द्र यादव, मसूद आलम, मेराज आलम, दिलीप राय, काजी शहबाज, अब्बन अंसारी आदि उपस्थित थे.नेता प्रतिपक्ष के लिए
नेता प्रतिपक्ष के लिए सालमारी में सुरक्षा का पुख़्ता व्यवस्था की गयी थी. एसडीपीओ प्रेमनाथ राम, पुलिस निरीक्षक अरूण कुमार सिंहा, सालमारी ओपी अध्यक्ष विजय कुमार यादव, आबादपुर थाना अध्यक्ष इजहार आलम, बलिया बेलौन थाना अध्यक्ष संजय कुमार पांडेय दल बल के साथ उपस्थित रहे।
