April 13, 2026

एमएलसी चुनाव को लेकर तैयारियां पूर्ण जिला निर्वाचन पदाधिकारी समाहरणालय सभाकक्ष मे प्रेस वार्ता कर दी जानकारी।

Read Time:2 Minute, 58 Second

गया से जितेंद्र कुमार की रिपोर्ट

गया निकाय एमएलसी चुनाव गया, जहानाबाद अरवल विधान परिषद चुनाव की तैयारी पूर्ण हो गई है.जोनल पदाधिकारी का साथ में प्रेजेंटिंग ऑफिसर पुलिस फोर्स का प्रस्थान मतदान केंद्र पर गया जिला स्कूल से हो रहा है.सभी जोनल अधिकारी दंडाधिकारी प्रतिनियुक्ति की गई है।

इस संबंध में गया जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन एसएम ने बताया कि विधान परिषद का चुनाव विधान परिषद क्षेत्र गया में कल होने वाला है, जिसकी पूरी तैयारी कर ली गई है. इलेक्शन कमिशन का निर्देशक है सभी लोग कनिकेट किए हैं.आज सेक्टर जो जोनल पदाधिकारी का साथ में प्रेजेंटिंग ऑफिसर पुलिस फोर्स का प्रस्थान जिला स्कूल से हो रहा है।
सभी लोग को सामग्री शॉप करके अच्छे ढंग से प्रिफर किया जा रहा है. सभी लोग को निर्देश दिए कि किसी भी किमत पर असामाजिक तत्व या किसी भी प्रकार की अनियमितता करने की कोशिश बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों पर कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी.स्वच्छ निष्पक्ष चुनाव को लेकर के हर प्रकार कि व्यवस्था चाहे वह वीडियोग्राफी हो वेब कास्टिंग हो डायरेक्ट लिंक बूथ से इलेक्शन कमिशन के पास जाएगा. हम लोग भी गतिविधियां पर नजर बनाए रखेंगे. पूरी तरीके से स्वच्छ निष्पक्ष तरीके से चुनाव कराने की तैयारी हो चुकी है. और उम्मीद करता हूं कि अच्छे तरीके से चुनाव होगा।आगे कहा कि वोटिंग स्वच्छ तरीके से कराने का निर्देश दिया है. जो वोटर है उनसे भी अपील करना चाहूंगा इलेक्शन कमिशन का जो गाइडलाइन है उसे अच्छी तरीके से पालन करें।
वहीं चुनाव को देखते हुए गया एसएससी हरप्रीत कौर स्वयं रात्रि में पुलिस गश्ती दल के साथ निरीक्षण कर रही हैं । इस संबंध में उन्होंने बताया कि एमएलसी चुनाव रमजान रामनवमी पर्व को देखते हुए पुलिस बल द्वारा रात्रि गश्ती की जा रही है ताकि अपराध पर अंकुश लगाया जा सके।

Previous post विधायक पंकज गुप्ता श्रीकांत कटियार निशुल्क विद्यालय का किया उद्घाटन
Next post सालमारी में एमएलसी चुनाव को लेकर राजद प्रत्याशी कुंदन यादव के समर्थन में सभा को संबोधित किया तेजस्वी यादव
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial