एकसला गांव में भव्य 24 प्रहर हरिनाम संकीर्तन का हुआ समापन श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद ।

बारसोई प्रखंड के एक्सल्ला गांव में तीन दिवसीय 24 प्रहर हरिनाम संकीर्तन का आज समापन हो गया। जिसका आयोजन पूजा समिति के द्वारा प्रत्येक वर्ष किए जाते हैं । जिसमें हजारों की संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु शामिल होकर भक्तिमय माहौल में भगवान के श्रद्धा में डुबे देखें गए। इस संबंध में कमिटी के अध्यक्ष दुलाल चंद्र राय ने बताया कि समापन के दिन 64 महंत का महाप्रसाद का आयोजन किया गया जिसमें प्रभु श्री कृष्ण को 172 थालियों में भोग लगाया गया तथा पूरे विश्व में शांति व्यवस्था बनाए रखने सहित लोगों के मनोकामना पूर्ण होने की कामना की गई । इस दौरान निरंतर चलने वाले हरि कथा पर श्रद्धालु भक्ति रस में झूमते नजर आए । वही इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए स्थानीय मुखिया राधाकांत घोष , कन्हाई दास , राम प्रसाद राय राजू घोष, चंदन साह, बासु घोष, शंभू कर्मकार, मुकुल गोस्वामी, रघु दास, जीतू महतो, गौड़ राय, महावीर राय, भागला कर्मकार, गणेश घोष, मोती दास, गोकुल दास, डोमा शील, नित्यानंद राय सहित अन्य प्रमुख रूप से शामिल रहे ।
More Stories
मनिहारी थाना में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर...
रेन कट से बड़ी नहर का किनारा ध्वस्त, आवागमन बाधित, ग्रामीणों ने की शीघ्र मरम्मत की मांग
(डेस्क| हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत अंतर्गत मननपुर गांव के समीप स्थित बड़ी नहर का एक हिस्सा लगातार हुई...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
एनएच-31 पर दो सड़क हादसे, हाईवा पलटी, बाइक सवार दो युवक गंभीर
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में...
