बारसोई में रामनवमी शोभा यात्रा की तैयारी पूरे, भगवा झंडों से सजने लगा है नपं।
बारसोई में आगामी रामनवमी पर्व के दिन रामनवमी शोभा यात्रा समिति की ओर से भव्य शोभायात्रा निकालने की तैयारी में जुटे हैं राम भक्त जिसकी तैयारी जोरों पर है । ज्ञात हो कि समिति के अध्यक्ष आनंद अग्रवाल एवं उपाध्यक्ष सागर साह से मिली जानकारी के अनुसार पूरे नगर पंचायत के सड़क मैदान सहित अन्य जनों को भगवा झंडे से सजाया जा रहा है। तथा आगामी 10 अप्रैल यानी दिन रविवार को सुबह 9:00 बजे नगर पंचायत के रासचौक स्थित पीडब्ल्यूडी मैदान में राम भक्तों एकत्र होंगे तत्पश्चात रूट चार्ट के अनुसार नगर पंचायत के सभी प्रमुख सड़क, बाजार का भ्रमण कार्यक्रम करते हुए सद्भावना मैदान बारसोई घाट में इसकी समापन होगी । वहीं उन्होंने कहा कि शोभा यात्रा की तैयारी पूरी कर ली गई है । इस दौरान भगवान श्री राम, सीता, लक्ष्मण एवं भक्त हनुमान की झांकियां भी निकाली जाएगी। साथ ही भक्ति गीत के अगुवाई में गाजे-बाजे के साथ हजारों की संख्या में श्रद्धालु इस शोभायात्रा में शामिल होंगे । वहीं इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आनंद गुप्ता, दीपक दास, राजेश साह, गौरव सिंह, राजेश कुमार भगत, रोहित दास, पिंटू यादव, राधाकांत घोष, सौरव यादव, रोहन कुमार सहित सैकड़ों राम भक्त युवा एवं श्रद्धालू निरंतर कार्य कर रहे हैं ।
More Stories
श्रावणी मेला व ईद मिलाद-उन-नबी पर शांति बनाए रखने का निर्णय
रतनकुमारओझा(मनिहारी) मनिहारी थाना परिसर में शुक्रवार को श्रावणी मेला एवं ईद मिलाद-उन-नबी को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने...
सावन माह में मेहंदी प्रतियोगिता से खिले बच्चों के चेहरे।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सावन माह के अवसर पर मेहंदी...
काम पर नहीं गया तो छीन ली जिंदगी: चाकू के वार से युवक की मौत, भाई घायल; मां की गोद में पड़ा रहा बेटे का शव
मो0 काजु (फलका) पोठिया थाना क्षेत्र में एक मामूली विवाद ने ऐसा दर्दनाक मोड़ ले लिया, जिसने पूरे गांव को...
11.64 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो मोबाइल और ₹1500 बरामद।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना पुलिस ने शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गोपालपट्टी नहर पुल...
मेहंदी रचाओ” प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।
डेस्क (हसनगंज) उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय हसनगंज में छात्राओं के बीच "मेहंदी रचाओ" प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं...
वेतन-पेंशन लागू करने की मांग को लेकर शिक्षकों व कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) रामेश्वर यादव मनिहारी महाविद्यालय, मनिहारी के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने संघ के आह्वान पर शनिवार...
