पटना में जेल एआईजी के घर दफ्तर में विजिलेंस का छापा
राजधानी पटना में सोमवार को स्पेशल विजिलेंस यूनिट यानी निगरानी विभाग की विशेष इकाई ने जेल विभाग में तैनात एआईजी रूपक कुमार के ठिकानों पर छापेमारी की । आय से अधिक संपत्ति मामले में रूपक कुमार के खिलाफ स्पेशल विजिलेंस यूनिट ने मामला दर्ज किया है शिकायत दर्ज होते ही ब्यूरो की टीम उनकी संपत्ति को खंगालने में जुट गई एडिशनल एसपी के नेतृत्व में स्पेशल यूनिट की टीम और उनके कार्यालय और आशियाना इलाके में बने आलीशान मकान पर एक साथ छापेमारी की विजिलेंस अधिकारियों की यूनिट से पता चला है कि रूपक कुमार ने अपनी अवैध कमाई के माध्यम से भारी मात्रा में संपत्ति अर्जित की है । पटना के अलावा उनकी संपत्ति नोएडा रांची समेत दक्षिण भारत के कई राज्यों में भी है इनके खिलाफ विजिलेंस यूनिट ने थाने में मामला दर्ज किया है उनमें राज्य के बाहर संपत्ति होने का उल्लेख किया गया है वही छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में जेवरात और अन्य निवेश के कागजात मिले हैं ।फिलहाल जमीन जायदाद से संबंधित कागजात के आकलन का काम चल रहा है अब तक पूरी संपत्ति का आकलन नहीं हो पाया है। लेकिन माना जा रहा है कि यह आए से कहीं ज्यादा अधिक की संपत्ति हो सकती है ।
More Stories
मनिहारी गंगा में नाव हादसा टला, 12 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, एक मासूम बच्ची के लापता होने की आशंका, तलाश जारी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बुधवार की देर शाम मनिहारी गंगा घाट से नाव पर सवार होकर बच्चे, महिलाएं एवं पुरुष...
मनिहारी थाना में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
