कटिहार में एक करोड़ से अधिक रुपए का गांजा जप्त ।
नारकोटिक्स और कुर्सेला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में SH-77 पर नवाबगंज कुर्सेला के समीप बांस लदे ट्रक के अंदर रखें एक करोड़ से अधिक मूल्य का गांजा बरामद किया है । ट्रक को त्रिपुरा के अगरतला से कटिहार जिले के नवाबगंज गांव तस्करी के लिए लाया जा रहा था। नारकोटिक्स विभाग को पहले ही सूचना मिल गई थी कि ट्रक में बांस के नीचे भारी मात्रा में गांजा छिपाकर लाया जा रहा है । घटना के संबंध में गुप्त सूचना मिलते ही नारकोटिक्स विभाग सक्रिय हो गया और कुर्सेला पुलिस की मदद से रविवार की देर रात पूर्व जिला के नवाबगंज महंत स्थान के निकट लाइन होटल के समीप से पूरी टीम के साथ कैंप करने लगी । इसी दौरान एक बाइक सवार दो लोगों को पुलिस ने रोका तथा पीछे से आ रही ट्रक को भी रोक लिया गया। पुलिस ने ट्रक में जैसे ही जांच पड़ताल शुरू की तो अंदर गांजा भरा पड़ा हुआ था । जानकारी के मुताबिक कुल 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है ।
More Stories
लग्जरी कार में ले जाई जा रही सात खस्सी-बकरी बरामद, अंधेरे का फायदा उठाकर तस्कर फरार
मो0 काजु (कुरसेला) कुरसेला थाना क्षेत्र में पुलिस ने पशु चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए एक नेक्सन कार...
514 ग्राम स्मैक के साथ तीन महिलाएं गिरफ्तार, दो मोबाइल भी बरामद
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कटिहार पुलिस और...
पुरिया घाट में नाव दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन, शिकारपुर ने जीता खिता
हसन रजा ( आबादपुर ) बारसोई प्रखंड अंतर्गत भवानीपुर पंचायत के पुरिया घाट स्थित पुरिया नदी में एक दिवसीय नाव...
कटिहार नगर निगम में मेयर ने लगाया जनता दरबार, फरियादियों की सुनी समस्याएं
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार नगर निगम कार्यालय में सोमवार को मेयर उषा देवी अग्रवाल की ओर से जनता दरबार का...
सरस्वती मंदिर के मुख्यद्वार पर गिरी पीपल की टहनी, 3-4 दिनों से बंद है प्रवेश मार्ग।
सूचना के बावजूद नहीं हुई सफाई, श्रद्धालुओं को मंदिर आने-जाने में हो रही परेशानी. मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड क्षेत्र...
नदी पार कर खेत जाने के दौरान अधेड़ लापता, SDRF की खोजबीन में शव बरामद
रतन कुमार ओझा (मनिहारी ) बौलिया पंचायत के वार्ड संख्या दो स्थित मुस्लिम टोला निवासी करीब 60 वर्षीय मो. सिद्दकी...
