April 30, 2026

15 लीटर देसी शराब के साथ एक महिला तस्कर गिरफ्तार भेजा जेल

Read Time:1 Minute, 6 Second

रविवार की दोपहर बारसोई पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक महिला तस्कर को गैलन में रखे 15 लीटर देसी शराब के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार के निर्देश पर गुप्त सूचना के आधार पर चिन्हित जगह पर छापेमारी करने गए एएसआई दिनेश कुमार के नेतृत्व में माधोपारा चौदिं में छापेमारी की गई। जहां गैलन में रखे 15 लीटर देसी शराब के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया । महिला कि पहचान कल्पना देवी पति सुंदर चुनरी के रूप में हुई है। जिसे भादवी के सुसंगत धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज करते हुए गिरफ्तार किया गया जिसे प्रातः जेल भेज दिया जाएगा ।

Previous post आग लगने से एक घर जले, दमकल कर्मियों ने बुझाई आग
Next post 11 लीटर शराब का किया गया नष्ट, सीओ रहे मौजूद
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial