आग लगने से एक घर जले, दमकल कर्मियों ने बुझाई आग
बारसोई प्रखंड के बासकोटा वार्ड नंबर 9 में रविवार की शाम अज्ञात कारणों से आग लग जाने से एक घर जल गए। घटना की सुचना भाजपा अल्पसंख्यक के पूर्व जिला उपाध्यक्ष मो मुजा ने दुरभाष पर अंचल पदाधिकारी अमर कुमार राय को दी । उन्होंने तत्काल दमकल कर्मी को घटनास्थल पर भेज कर आग पर काबू पाने का निर्देश दिया । दमकल कर्मियों द्वारा तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पाते हुए अन्य घरों को जलने से बचा लिया गया है। इस संबंध में भाजपा नेता मोहम्मद मुजा ने अंचल प्रशासन से पीड़ित को मुआवजा देने का मांग किया है। इस संबंध में सीओ ने कहा कि राजस्व कर्मचारी को घटनास्थल पर भेजकर नुकसान का जायजा लेकर रिपोर्ट कार्यालय को सौंपने का निर्देश दिया गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि पीड़ित को बिहार सरकार के नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा । पीड़ित की पहचान बासकोटा वार्ड नंबर 9 के निवासी नूर आलम के रूप में हुई है ।
More Stories
कटिहार में बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल, फुटपाथ धंसा हादसे का खतरा
कोमल गुप्ता (कटिहार) मूसलाधार बारिश के बाद शहर की सड़क व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक हो गई है। शहीद चौक से...
परीक्षा हॉल में तैनात वीक्षक और गेट चेकिंग स्टाफ पर तत्काल प्रभाव से निष्पक्ष जाँच कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए – रवि सिंह
कोमल गुप्ता (कटिहार) पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत जी.एल.एम. कॉलेज, बनमनखी परीक्षा केंद्र पर आयोजित स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा (द्वितीय पाली)...
कटिहार में बाढ़ का कहर, लाखों लोग परेशान मुसीबत की घड़ी में जनता के बीच पहुंचे MLC अशोक अग्रवाल।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले मे बाढ़ के कारण 3.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं। ऐसे...
अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का निधन, एबीवीपी ने जताया शोक
कोमल गुप्ता (कटिहार) कोढ़ा राजकीय डिग्री कॉलेज कोढ़ा के अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का शनिवार को...
तीन दिन से लापता 12 वर्षीय गोपाल की मिली लाश, हत्या की आशंका से परिवार में मचा हड़कंप
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के धोबी टोला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिनों...
मनिहारी में बाढ़ पीड़ितों से मिले सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बाढ़ग्रस्त मनिहारी एवं अमदाबाद क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने सरकार की राहत...
