अयोध्या में राम की पैड़ी में नहाते समय किस करने वाले कपल पर FIR दर्ज करने की मांग उठी है।
करणी सेना ने युवक की पिटाई का आरोप खुद पर लिया है। करणी सेना ने वीडियो जारी कर कहा है कि राम की पैड़ी की नहर में पार्टनर आपत्तिजनक स्थिति में थे। कहा कि अश्लीलता को लेकर आसपास नहा रहीं महिलाओं ने आपत्ति जताई थी। कपल को मना करने पर उग्र होने लगे।

सनी करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सनी सिंह ने जारी वीडियो में कहा कि कपल की हरकत से आसपास नहा रहीं महिलाओं ने उन्हें राम की पैड़ी से बाहर निकालने को कहा। राम की पैड़ी में पार्टनर अश्लीलता कर रहे थे। जब उन्हें मना करने गए तो वे उग्र होने लगे। इसे वायरल वीडियो में भी देख सकते हैं। उनकी अश्लीलता से वहां लोग काफी असहज महसूस कर रहे थे।
पुलिस कपल पर मुकदमा दर्ज करे – सनी
सनी सिंह ने कहा, “पार्टनर काफी आपत्तिजनक स्थिति में थे, जिसे अयोध्या में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। अयोध्या के संत-महंत भी इस मामले में आगे आएं। वे अयोध्या को ऐसे फूहड़पन से बचाने में हमारी मदद करें। अयोध्या का प्रशासन और पुलिस अश्लीलता फैलाने वाले पार्टनर पर मुकदमा दर्ज करे। कुछ लोग करणी सेना के लोगों पर दर्ज मुकदमा वापस लिए जाए इसके पक्षधर हैं। ” सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग फिलहाल इस मामले में अब सोशल मीडिया पर र्पाटनर के पक्ष और विपक्ष में बहस चल रही है” एक पक्ष पार्टनर की इस हरकत को नेचुरल बताकर उसकी पिटाई का विरोध कर रहा है। दूसरे पक्ष के लोग अयोध्या की संस्कृति के खिलाफ बताकर ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग कर पिटाई को जायज ठहरा रहे हैं।
More Stories
बरारी में सांसद प्रतिनिधि का दौरा,स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाएं परखी, गंगा घाट कटावरोधी कार्य में तेजी के दिए निर्देश
(डेस्क|बारसोई) रविवार को सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव ने बरारी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों का दौरा कर जनसुविधाओं और...
शराबबंदी मामले का फरार आरोपी राजा सिंह गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) कटिहार जिले के मनिहारी थाना क्षेत्र में थानाध्यक्ष सुजीत कुमार झा के निर्देश पर पुलिस ने...
मौसम की बाधा के बावजूद नाव से गोबराही दियारा पहुंची मेडिकल टीम, टीकाकरण व स्वास्थ्य जांच सम्पन्न
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला प्रखंड क्षेत्र के सुदूरवर्ती गोबराही दियारा में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने खराब मौसम...
जीविका दीदियों द्वारा स्व-जनगणना अभियान को तेज़ी से आगे बढ़ाया जा रहा है।
(डेस्क|बारसोई) बरसोई प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक परिवारों...
हंगामा कर रहे पांच शराबी गिरफ्तार, मनिहारी पुलिस की त्वरित कार्रवाई।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) कटिहार जिले के मनिहारी थाना क्षेत्र में शराब के नशे में हंगामा कर रहे पांच लोगों...
कुरसेला में पुलिस ने 26 लीटर देसी शराब बरामद कर दो दो तस्कर को किया गिरफ्तार
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए...
