April 29, 2026

UDID कार्ड आवेदकों में उदासीनता , अबतक 50 आवेदन हुए हैं प्राप्त ।

Read Time:3 Minute, 16 Second

UDID कार्ड बनवाने हेतु नहीं हुआ वैठक और प्रचार प्रसार।

आजादी का अमृत महोत्सव पर बिहार राज्य के कुल 5 जिलों में UDID पर योजना का शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने हेतु जिला के सभी दिव्यांगजनों का ऑनलाइन दिव्यांगता प्रमाणीकरण हेतु शिविर लगाए जाने का आदेश जिला पदाधिकारी उदयन मिश्रा द्वारा सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को दिया गया था। जिसके तहत UDID कार्ड बनाने हेतु बारसोई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति को लेकर 15 जून 2022 से 25 जून 2022 तक शिविर लगाकर आवेदन जमा करने का निर्देश प्राप्त था । यूआईडीआई कार्ड बनवाने के लिए जिला पदाधिकारी द्वारा स्थानीय प्रखंड विकास पदाधिकारी, बाल विकास परियोजना के पदाधिकारी, मुखिया, वार्ड सदस्य, काउंसलर, पंचायत सचिव, विकास मित्र जीविका के पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारियों के साथ बैठक एवं समन्वय स्थापित कर प्रमाणीकृत दिव्यांगजनों का सर्वेक्षण कराते हुए शिविर में उपस्थित होकर आवेदन जमा करना सुनिश्चित करवाना था। परंतु पूरे प्रखंड क्षेत्र में प्रचार प्रसार की कमी के वजह से शिविर के आठवें दिन मात्र 50 दिव्यांगजनों का आवेदन प्राप्त हुआ है जो की चिंता का विषय है। ऐसे में शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा किया जाना असंभव है । इसको लेकर बुद्धिजीवी एवं जानकारों का कहना है कि प्रखंड क्षेत्र में प्रचार प्रसार की कमी के वजह से ही दिव्यांगजनों को इस संबंध में विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई है । इसलिए जानकारी उपलब्ध नहीं होने के वजह से UDID कार्ड आवेदन के लिए लोग शिविर में उपस्थित नहीं हो रहे हैं । वही संबंध में पीएचसी प्रभारी ने पूरे प्रखंड क्षेत्र के दिव्यांगजनों से अपील किया कि जो भी दिव्यांगजन प्रखंड में UDID कार्ड बनवाने से वंचित है वह तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्थित शिविर में आकर आवेदन पत्र जमा करे ताकि उन्हें भविष्य में किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े । स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आगामी दिनों में ऑफलाइन दिव्यांगजन प्रमाण पत्र का मान्यता सरकार द्वारा समाप्त कर दी जाएगी ।

Previous post विद्यालय अनुश्रवण के क्रम में बिईओ ने प्रखंड के विद्यालयों का BEST ऐप से किया जांच ।
Next post अयोध्या में राम की पैड़ी में नहाते समय किस करने वाले कपल पर FIR दर्ज करने की मांग उठी है।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial