कोविड टीकाकरण को लेकर बिडिओ ने की बैठक दिए निर्देश।
बारसोई अनुमंडल अस्पताल स्थित कार्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रियंका के अध्यक्षता बुधवार को कोविड 19 टिकाकरण महाअभियान को लेकर एक बैठक आयोजित किया गया। जिसमें कोविड टीकाकरण महाभियान में प्रखंड की अच्छी उपल्ब्धि हेतु प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मोमताज अहमद , वाल विकास परियोजना पदाधिकारी, स्वास्थ प्रबंधक, आशा प्रबंधक, जीविक प्रबंधक, शिक्षा विभाग के बीआरपी, डेवलपमेंट पार्टनर के प्रखंड प्रतिनिधि उपस्थित हुए। इस दौरान बिडिओ ने सभी विभाग को टीकाकरण को सफल बनाने को लेकर आवश्यक सहयोग करने का निर्देश दिया । ज्ञात हो कि बारसोई प्रखंड में 12 वर्ष से 14 वर्ष, 15 वर्ष से 17 वर्ष के समुह के टीकाकरण की उपल्ब्धि कम है । तथा दोनो उम्र समुह का प्रतिशत लगभग 50 प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि गुरुवार के महाभियान में शिक्षा विभाग विशेष ध्यान देंगे और दोनो उम्र समूह में कम से कम 10 प्रतिशत की उपल्ब्धि प्राप्त करेंगे। वही जीवीका के दीदी एवम सेविका को भी मॉबलाइजेशन में लगाने का निर्देश सभी महिला पर्यवेक्षिका ,एवम बीपीएम जीविका को दी ।
More Stories
मनिहारी थाना में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर...
रेन कट से बड़ी नहर का किनारा ध्वस्त, आवागमन बाधित, ग्रामीणों ने की शीघ्र मरम्मत की मांग
(डेस्क| हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत अंतर्गत मननपुर गांव के समीप स्थित बड़ी नहर का एक हिस्सा लगातार हुई...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
