वृक्षारोपण कर कैबिनेट मंत्री का मनाया गया पुनः जन्म दिवस
12 जुलाई को हुए जानलेवा हमले में बाल बाल बचे कैबिनेट मंत्री का कार्यकर्ताओं ने मनाया जन्मदिवस
एन सी वर्मा । सीतापुर ।।
12 जुलाई 2010 को उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी पर फिरकापरस्त व असामाजिक तत्वों तथा विपक्षियों के द्वारा उन पर जानलेवा हमला किया गया था। हमले के दौरान वह बहुत ही गम्भीर रूप से घायल हो गये। काफी उपचार दौरान व स्वस्थ्य हुए। वहीं लोगों को मानना है कि सबकी दुआओं व डाक्टर के सफल प्रयास से उनको पुनः जन्म मिला। इस कारण उनके समर्थकों ने उनका पुनः जन्म पूरे उत्तर प्रदेश में मनाते हैं। इसी क्रम में 12 जुलाई दिन मंगलवार को जनपद सीतापुर में वैश्य समाज उत्तर प्रदेश के जिलाध्यक्ष विवेक अग्रवाल मिंटू के नेतृत्व में विभिन्न सेवा कार्यों का आयोजन कर मनाया गया। इसी सिलसिले में लालबाग चौराहे पर 101 रिक्शा चालकों को भोजन पैकेट, पानी को ठंडा रखने वाली बोतल व गमछा भेंट किया गया। कार्यक्रम के दौरान वैश्य समाज के महामंत्री व भाजपा नगर अध्यक्ष आकाश अग्रवाल बजरंगी ने कहा कि कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी पर 2010 में हुए हमले की हम निंदा करते हैं और भगवान से उनके दीर्घायु की कामना करते हैं। उन्होंने कहा कि नंद गोपाल गुप्ता हमारे वैश्य समाज की शान हैं। इसी सिलसिले में वैश्य समाज की टीम के द्वारा सर्वप्रथम नेहरू हाल में केक काटकर मलुही सरैंया औद्योगिक केन्द्र पर बड़े पैमाने पर पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर भरत अग्रवाल के द्वारा वृक्षारोपण किया गया। जहां विभिन्न प्रजाति के व औषधीय पौधों को समर्थकों व वैश्य समाज के पदाधिकारियों के द्वारा रोपण किया गया। इतना ही नहीं औद्योगिक संस्थानों में कार्य करने वाले मजदूरों, राहगीरों व अन्य लोगों को भीषण गर्मी में ठंडा पानी के लिए वाटरकूलर मशीन को स्थापित कर उसका उद्घाटन किया गया। इस मौके पर संजय बरनवाल, विशिष्ट अतिथि एआरटीओ प्रशासन संजय गुप्ता, वैश्य समाज लखनऊ मंडल के संरक्षक मुकेश अग्रवाल, अध्यक्ष संदीप गुप्ता, महामंत्री आकाश अग्रवाल बजरंगी, लघु उद्योग केन्द्र के डिप्टी कमिश्नर आशीष गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश गुप्ता, नगर अध्यक्ष अतुल गुप्ता, संदीप भरतिया, राजाराम जिंदल, राजेन्द्र अग्रवाल, मोनू खेतान, राकेश गुप्ता, अनिल महावर, नितिन अग्रवाल, पल्लव गुप्ता, संदीप सराफ, नवीन अग्रवाल, जीतू रस्तोगी, सौरभ रस्तोगी, चंदन गुप्ता, मुकेश गुप्ता, हिमांशु अग्रवाल, अनिल महावर, महेश गुप्ता आदि लोग शामिल रहे।
