June 25, 2026

सावन की तीसरी सोमवारी पर जय महाकाल के सदस्यों ने श्रद्धालुओं को पिलाया शुद्ध शरबत

Read Time:2 Minute, 16 Second

शिवालयों में जलाभिषेक को उमड़े श्रद्धालु ।

हसनगंज से तनवीर आलम

सावन माह की तीसरी सोमवारी पर हसनगंज प्रखंड स्थित ऐतिहासिक व प्राचीन भारीडीह शिव मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। प्रखंड के सभी शिव मंदिरों में हर-हर महादेव के जयघोष के साथ श्रद्धालुओं ने शिवलिग पर जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। इस मौके पर भारीडीह मंदिर परिसरों में मेला जैसा माहौल व्याप्त था। शिव मंदिरों में जलाभिषेक को लोगों की लंबी कतारें लगी रहीं। दिन चढ़ने के साथ मंदिरों में भक्तों की भीड़ बढ़ती गई। महिला व पुरुषों ने बेलपत्र, धतूरा, अच्छत, फूल, धूप व अगरबत्ती से पूजा-अर्चना की। तीसरा सोमवार होने के कारण शिव मंदिरों में पूजा-अर्चना का दौर दोपहर के बाद तक चलता रहा। इस बीच श्रद्धालुओं का जत्था बोल-बम के जयकारा के बीच मनिहारी से जल भर कर श्रद्धालु पहुंचे शिव मंदिर भारीडीह किया पूजा अर्चना। वही मंदिर प्रांगण में जय महाकाल ग्रुप के द्वारा श्रद्धालुओं को शुद्ध शरबत पिलाया गया। बताया गया कि सावन माह के तीसरी सोमवारी को लेकर जय महाकाल ग्रुप द्वारा निशुल्क शरवत पिलाने का कार्य किया। सामाजिक जय महाकाल ग्रुप के सदस्यों ने कहा कि निशुल्क श्रद्धालुओं को शरबत पिलाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अंतिम सोमवार को भव्य कार्यक्रम किया जाएगा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में बीएमपी कुमार, अभय कुमार, गुड्डू कुमार, राहुल कुमार, नीरज कुमार आदि थे।

Previous post पूर्व सीएम एनटीआर की बेटी की मौत, हैदराबाद में अपने आवास पर फंदे से लटकी मिली
Next post बिहार में बहार है: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के छात्र को मिले 100 में से 151 अंक,
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial