बिहार में बहार है: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के छात्र को मिले 100 में से 151 अंक,
बिहार के दरभंगा जिले में स्थित ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (LNMU) के एक छात्र को परीक्षा में 100 में से 151 अंक प्राप्त हुए हैं। छात्र विश्वविद्यालय में स्नातक के पाठ्यक्रम का छात्र है। उसे पाठ्यक्रम के भाग-2 में राजनीति विज्ञान के पेपर -4 में यह अंक प्राप्त हुए हैं। छात्र को मिले अजब-गजब अंक अब चर्चा का विषय बन गए हैं।
छात्र ने दी प्रतिक्रिया 100 में से 151 अंक प्राप्त करने वाले छात्र की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। छात्र ने बताया कि वह परिणाम देखकर वास्तव में हैरान था। हालांकि, यह एक अनंतिम (Provisional) अंकतालिका थी लेकिन अधिकारियों को परिणाम जारी करने से पहले इसकी जांच करनी चाहिए थी।
अन्य छात्र के साथ भी हुई घटना विश्वविद्यालय के ही एक अन्य छात्र जिसे बीकॉम पार्ट -2 परीक्षा में एकाउंटिंग और फाइनेंस पेपर -4 में शून्य अंक मिले थे। हालांकि, इसके बावजूद उसे अगली कक्षा में प्रमोट कर दिया गया है। हालांकि, विश्वविद्यालय ने स्वीकार किया कि यह एक टाइपिंग की त्रुटि थी। छात्रों को एक संशोधित मार्कशीट जारी की गई है।
विश्वविद्यालय ने मामले पर क्या कहा?
ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार मुश्ताक अहमद ने बताया कि दोनों छात्रों की मार्कशीट में टाइपिंग की त्रुटियां थीं। त्रुटियों को ठीक करने के बाद, दो छात्रों को नई मार्कशीट जारी की गई है। यह केवल टाइपिंग की त्रुटि और कुछ भी नहीं।
More Stories
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पर्यवेक्षकों की बैठक
काजु (फलका) 22 नवंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका में...
आजमनगर पुजारी हत्याकांड का उद्भेदन, एक आरोपी गिरफ्तार।
डेस्क (आजमनगर) पुजारी हीरालाल मंडल हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हत्या में प्रयुक्त...
बलरामपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 3 पुरुष और 2 महिलाएं गिरफ्तार
डेस्क (बलरामपुर) बलरामपुर पुलिस ने अवैध विदेशी शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए टेम्पो से 68 लीटर शराब बरामद...
छठ पर्व और दीपावली शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) छठ पूजा, दीपावली एवं काली पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर...
पीएम राहत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित एवं कैशलेस उपचार उपलब्ध कराने को लेकर 4 नवंबर को...
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बलों ने किया फ्लैग मार्च।
डेस्क (बारसोई) बारसोई नपं के मुख्य बाजार क्षेत्र में गुरुवार शाम थानाध्यक्ष उमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस सुरक्षा बलों...
