सांसद कोष से मनिहारी घाट पर लगा हाई मास्ट लाइट लोगों को घाट पर अंधेरा से मिला निजात

कटिहार सांसद ् दुलाल चन्द्र गोस्वामी के कोष द्वारा मनिहारी नगर पंचायत अंतर्गत मनिहारी गंगा घाट पर 16 मीटर ऊँचाई की एक हाईमास्ट लाइट का लगाए जाने से स्थानीय लोगों में हर्ष का माहौल है। इस संबंध में सांसद ने कहा कि आमतौर पर मनिहारी घाट में स्थानीय एवं विभिन्न कार्य हेतु आनेवाले आगंतुकों का जमावड़ा रहता है और उन्हें नित्य कार्य में अंधेरा बाधा न बने जिसके हितों का ध्यान रखकर इसे अविलंब लगाया गया है और इसका लाभ लोगों को मिलेगा। ज्ञात हो कि मनिहारी घाट पर आमलोगों सहित विभिन्न शुभ-अवसरों पर गंगा स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं,अंतिम संस्कार के लिए आनेवाले परिजनों एवं सावन के महीनों में कांवरियों को हो रही असुविधाओं के मद्देनजर जनहित को ध्यान रखकर इसे लगाया है। इस कार्य को लेकर स्थानीय लोगों एवं जनप्रतिनिधियों ने सांसद को साधुवाद दिया है।
More Stories
हिंदी दिवस पर बारसोई हाई स्कूल में कार्यक्रम हुआ आयोजित।
डेस्क (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बारसोई हाई स्कूल में हिंदी दिवस के शुभ अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।...
बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं छह बार के अमौर विधायक अब्दुल जलील मस्तान के निधन से शोक की लहर, राजनीतिक जगत में शोक
मो0 सनाउल्लाह ( बारसोई ) बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं अमौर विधानसभा क्षेत्र से छह बार विधायक रहे कांग्रेस...
बरंडी नदी में डूबने से 15 वर्षीय तेजस की मौत
मो0 काजु (फलका) गणेश महोत्सव के तहत सोमवार को निकली 11 हजार कन्याओं की भव्य कलश शोभायात्रा के बीच एक...
गणेश चतुर्थी पर आस्था का महासागर 11 हजार कन्याओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा
मो0 काजू (फलका) गणेश चतुर्थी महोत्सव के तहत सोमवार को फलका में 11 हजार कुंवारी कन्याओं और महिलाओं की भव्य...
16 सितम्बर को 5 घंटे बिजली रहेगी बाधित
डेस्क (बारसोई) बारसोई प्रखंड के शिकारपुर PSS में नई 33 केवी लाइन की स्ट्रिंगिंग का कार्य होगा। इसको लेकर बूस्टअप...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर नेहा किरण ने दी शुभकामनाएं, हर घर दीप जलाने की अपील।
कोमल गुप्ता (कटिहार) भारतीय जनता पार्टी की जिला मंत्री नेहा किरण ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के...
