April 29, 2026

मोहर्रम के मद्देनजर बारसोई थाना प्रांगण में शांति समिति की हुई बैठक एसडीओ रहे मौजूद ।

Read Time:2 Minute, 53 Second

मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर बारसोई थाना प्रांगण में मंगलवार को एसडीओ राजेश्वरी पांडेय कि अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई । बैठक का संचालन कर रहे हैं थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने कहा कि मोहर्रम की ताजिया के लिए लाइसेंस अनिवार्य तौर पर लेने होंगे तथा पूर्व में दिए गए लाइसेंस को रेनेवल करना अनिवार्य होगा। इस दौरान चिन्हित कर्बला के रोडमैप पर चर्चा की गई । एसडीओ ने उपस्थित जनप्रतिनिधि एवं ताजिया कमेटी के सदस्यों से अपील किया कि पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने हैं तथा किसी प्रकार के अप्रिय सूचना मिलने पर इसकी सूचना तुरंत प्रशासन को देने हैं ।वहीं उन्होंने कहा कि पूरे अनुमंडल क्षेत्र में कुल 142 संवेदनशील जगहों को चिन्हित किया गया है जहां सादे लिबास में मजिस्ट्रेट एवं पुलिस बल की तैनाती होगी। सांसद प्रतिनिधि अमल गोस्वामी ने अपना विचार रखते हुए कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर हमें एकजुट होकर एक दूसरे की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए पर्व को निभाना है ताकि किसी असामाजिक तत्व को इसी प्रकार के उन्माद फैलाने की मौका ना मिले । वहीं जदयू प्रखंड अध्यक्ष तनवीर आलम ने प्रशासन को आश्वस्त करते हुए कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मोहर्रम शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर सभी तत्पर है और प्रशासन को किसी प्रकार की शिकायत का मौका नहीं देंगे । इस अवसर पर जदयू नेता मामून रशीद, मेघनाथ मंडल, दिपक चन्द्र दास, एसआई भोला कुमार, एसआई अशोक कुमार दुबे, चौकीदार फूलन राय , चौकीदार शंकर राय , अफरोज आलम, सुमित कुमार, सरपंच गुलाम हैदर चौदीं मुखिया राजू दत्ता, एक्सल्ला मुखिया राधाकांत घोष, राजद नेता दीना यादव, सहित अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Previous post मोहर्रम को लेकर पुलिस महकमे ने पुख्ता प्रबंध
Next post सांसद कोष से मनिहारी घाट पर लगा हाई मास्ट लाइट लोगों को घाट पर अंधेरा से मिला निजात
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial