बलरामपुर में कीर्तन संध्या के दौरान शॉर्ट सर्किट से 7 लोग घायल एक की मौत ।
बलरामपुर प्रखंड अंतर्गत लोहागारा पंचायत रीशी टोला में बीते रात्रि कीर्तन संध्या के दौरान माईक सैट में शॉर्ट सर्किट हो जाने से कीर्तन कर रहे हैं 7 लोग घायल हो गए तथा कीर्तन गा रहे बंगाल निवासी एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई । इस संबंध में जदयू प्रखंड अध्यक्ष कमल चन्द्र दास से मिली जानकारी के अनुसार ऋषि टोला स्थित एक घर में श्राद्ध कर्म के उपरांत कीर्तन का आयोजन किया गया था जिसमें किसी कारण से माइक सेट पर बिजली की धारा प्रवाहित हो जाने से माइक पकड़ कर कीर्तन कर रहे लोग इसके चपेट में आ गए और एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा सात अन्य महिला एवं पुरुष घायल हो गए । जिनका इलाज पश्चिम बंगाल के करणदीघी अस्पताल में चल रहा है । पीड़ित घायलों का पहचान परदेसी रीशी, रुकमा देवी, रीता देवी, मदन यादव, शकुन देवी, फूलों देवी, राजकुमारी देवी के रूप में हुई है । घटना की सूचना पर सांसद प्रतिनिधि अमल गोस्वामी पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पीड़ितों से मिलने पहुंचे तथा प्रशासनिक एवं निजी स्तर पर हर संभव मदद करने की बात कही। इस अवसर पर सतैन साह, सुबोल यादव सहित अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।
More Stories
मनिहारी थाना में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर...
रेन कट से बड़ी नहर का किनारा ध्वस्त, आवागमन बाधित, ग्रामीणों ने की शीघ्र मरम्मत की मांग
(डेस्क| हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत अंतर्गत मननपुर गांव के समीप स्थित बड़ी नहर का एक हिस्सा लगातार हुई...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
एनएच-31 पर दो सड़क हादसे, हाईवा पलटी, बाइक सवार दो युवक गंभीर
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में...
