June 24, 2026

कॉपी, पेन, किताब के नाम पर वसूली से आक्रोषित अभिभावकों ने किया हंगामा

Read Time:2 Minute, 45 Second

संवाददाता अनुज तिवारी

कानपुर —- जाजमऊ क्षेत्र के मोतीनगर इलाके में स्थित प्राथमिक कन्या विद्यालय में दो दर्जन से छात्र-छात्राएं, अभिभावक और एक महिला शिक्षामित्र मंगलवार की सुबह प्रधानाचार्य वीरेंद्र सिंह के ऊपर प्रताड़ना का आरोप लगाकर विद्यालय के गेट पर बैठकर प्रदर्शन किया। वही सूचना पर पहुंचे खंड शिक्षा अधिकारी सदर सौरभ आनंद ने अभिभावकों और बच्चों को काफी समझाने का प्रयास किया जिसके बाद मामला सुलझा और सभी को विद्यालय के अंदर ले गए। साथ ही अभिभावकों और बच्चों की समस्याएं सुनी। बच्चों ने शिक्षा अधिकारी को बताया कि विद्यालय के अंदर प्रधानाचार्य हमसे जबरन झाड़ू-पोछा लगवाते है इतना ही नहीं झूठे बर्तन भी धुलवाते हैं। जब काम करने से मना करो तो डंडे से पीटना शुरूकर देते हैं साथ ही विद्यालय से नाम काटने की धमकी देते हैं। बच्चों की शिकायत सुनने के बाद शिक्षा अधिकारी ने प्रधानाचार्य वीरेंद्र सिंह को फटकार लगाया। मौजूद अभिभावकों से शिक्षा अधिकारी सौरभ आनंद ने उनकी समस्याएं पूछा तो अभिभावकों ने बताया कि प्रधानाचार्य रुपए लेकर पेन, बैग, और कॉपी देते है। सरकार की ओर से कोई रूपए नहीं आए हैं। प्रधानाचार्य की ऐसी मनमानी रहीं तो हम लोग यहां अपने बच्चों को नहीं पढ़ाएंगे। अगर किसी समस्या की शिकायत करो तो प्रधानाचार्य अपशब्द भाषा का प्रयोग करने लगते हैं।अभिभावक सरवरी बेगम ने आरोप लगाया कि वीरेंद्र सिंह हिंदू-मुस्लिम करते हैं जिसके चलते बच्चों को अच्छी शिक्षा नहीं मिल पा रही है।आपको बता दें कि तीन महीने पहले इसी विद्यालय का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें प्रधानाचार्य वीरेंद्र सिंह द्वारा स्कूली ड्रेस में बच्चों से ईटगारा और पानी भरवाकर छत पर चढ़वाया जा रहा था। इतना ही नहीं जिन हाथों में पेन कॉपी होना चाहिए था उन हाथों से मौरंग छनवाई जा रहीं थी।

Previous post एक शराब कारोबारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार भेजा गया जेल
Next post लघु एवं मझोले वर्ग के समाचारपत्रों के प्रकाशकों ने केन्द्र सरकार की नीतियों के प्रति जताया रोष
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial