April 30, 2026

बारसोई में तरंग प्रतियोगिता का किया गया आयोजन।

Read Time:1 Minute, 46 Second

बारसोई प्रखंड संसाधन केंद्र में बिहार सरकार द्वारा निर्देशित कार्यक्रम के आलोक में प्रखंड स्तरीय तरंग मेधा उत्सव 2022 का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ प्रखंड प्रमुख तमन्ना बेगम प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मोमताज अहमद सहित अन्यों ने द्वीप प्रज्वलित कर किया । बता दे की यह कार्यक्रम प्राथमिक शिक्षा एवं सर्व शिक्षा अभियान के तहत बिहार सरकार द्वारा चलाई जा रही है जिसमें प्रखंड स्तरीय स्कूली बच्चों के मेधा को जागृत और उत्साहित करने के उद्देश्य से ऐसे कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है जिसमें चित्रकला, क्विज प्रतियोगिता, जनरल नॉलेज सहित अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के संबंध में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि कुल 84 स्कूलों के लगभग 400 से अधिक बच्चे एवं बच्चियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया जिन्हें प्रोत्साहित करने हेतु निर्णायक मंडली द्वारा चयनित बच्चों को पुरस्कृत किया जाना है । इस दौरान प्रमुख प्रतिनिधि मो० जिन्ना, उपप्रमुख प्रतिनिधि श्यामल दास , उतरा दास, मो०शाहनवाज सहित अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Previous post बारसोई में विश्व साक्षरता दिवस पर शिक्षकों ने निकाला साक्षरता रैली।
Next post 5 करोड़ 58 लाख की लागत से प्राणपुर मांडल थाना का निर्माण कार्य का भूमि-पूजन
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial