May 25, 2026

बारसोई में विश्व साक्षरता दिवस पर शिक्षकों ने निकाला साक्षरता रैली।

Read Time:1 Minute, 26 Second

प्रत्येक वर्ष 8 सितंबर को दुनिया भर में विश्व साक्षरता दिवस मनाया जाता है इसी कड़ी में बारसोई एवं आजमनगर प्रखंड में विश्व साक्षरता दिवस के महत्व एवं साक्षरता पर जोर देने के लिए प्रभात फेरी निकाली गई। तथा लोगों को जागरूक किया गया इस संबंध में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मोमताज अहमद ने बताया कि विश्व साक्षरता दिवस को मनाने का प्रमुख कारण व्यक्तिगत, समुदाय और समाज से साक्षरता के महत्व पर प्रकाश डालना है जिसको लेकर नगर पंचायत के प्रमुख सड़कों पर रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया गया । वहीं उन्होंने बताया कि साल 1966 में यूनेस्को ने शिक्षा के प्रति लोगों को जागरूकता बढ़ाने तथा विश्व भर के लोगों का इस तरफ ध्यान आकर्षित करने के लिए प्रतिवर्ष 8 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय विश्व साक्षरता दिवस मनाने का निर्णय लिया गया था और हर साल 8 सितम्बर को पूरे विश्व में इसे धूमधाम से मनाई जाती है ।

Previous post ब्राह्मण जागरूकता समिति ने भंडारे का आयोजन किया
Next post बारसोई में तरंग प्रतियोगिता का किया गया आयोजन।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial