April 30, 2026

भुमी विवाद निपटारा हेतु जनता दरबार का आयोजन दो मामला निष्पादित

Read Time:57 Second

प्राणपुर से मो० आरीफ

प्राणपुर थाना परिसर के प्रांगण में आयोजित शनिवारीय भूमि संबंधी जनता दरबार में कुल प्राप्त तीन आवेदनों की सुनवाई थानाध्यक्ष मानुतोष कुमार एवं अंचलाधिकारी नलिनी कांत की अध्यक्षता में शुरू हुई। जिसमें दो आवेदनों का निष्पादन कागजात के आधार पर दोनों पक्षों के सहमति से किया गया। शेष एक आवेदन का निष्पादन कागजात के अभाव में नहीं हो सका। अंचलाधिकारी ने बताया कि शेष एक बचे आवेदन की सुनवाई हेतु अगली तिथि निर्धारित की गई है। इस मौके पर राजस्व कर्मचारी सहित दोनों पक्षों के आवेदक एवं समर्थक मौजूद थे।

Previous post द्वितीय चरण के ग्राम पंचायत सदस्यों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ।
Next post मुंबई एयरपोर्ट पर पकडा 5.38 करोड़ का सोना, विशेष बेल्ट में छिपाकर लाया, 6 लोग हिरासत में
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial