मुंबई एयरपोर्ट पर पकडा 5.38 करोड़ का सोना, विशेष बेल्ट में छिपाकर लाया, 6 लोग हिरासत में
कानपुर – संवाददाता अनुज तिवारी
मुंबई एयरपोर्ट कस्टम्स के अधिकारियों ने सूडानी यात्री द्वारा पहने गए विशेष रूप से डिजाइन किए गए बेल्ट से 5.38 करोड़ रुपये मूल्य का 12 किलोग्राम सोना जब्त किया है। इस मामले में उसके कुछ साथियों पर भी क़ानूनी कार्रवाई की जा रही है।सूडान के एक नागरिक को मुंबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के विशेष रूप से डिजाइन किए गए बेल्ट से 12 किलो सोना बरामद हुआ है, जो तस्करी कर मुंबई लाया जा रहा था। कस्टम अधिकारीयों ने सोने को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू ही की थी कि आरोपी के कुछ साथियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया।आरोपी को भगाने की कोशिश में उसके साथियों ने एयरपोर्ट पर हंगामा करना शुरू कर दिया, लेकिन सभी को बाद में काबू में कर लिया गया। सोने के तस्कर सहित सभी लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। अधिकारीयों ने बताया कि तस्करी के आरोप में 6 लोगों को हिरासत में लिया गया है और 6 को निर्वासित किया जा रहा है।
More Stories
मनिहारी में भैंस चोरी का विरोध करने पर किसान की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) कटिहार के मनिहारी थाना क्षेत्र के कमालपुर दियारा में भैंस चोरी करने आए अपराधियों ने विरोध...
अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, परिवार में मातम।
मो0 काजु ( फलका) कोढ़ा थाना क्षेत्र के बसगरहा गांव के समीप बुधवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से एक...
फलका में 27 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप जब्त, संचालक गिरफ्तार
मो0 काजु (फलका) फलका थाना क्षेत्र के प्रखंड मुख्यालय स्थित ब्लॉक मोड़ के समीप गुरुवार को प्रशासन और पुलिस की...
स्कूल में प्रधानाध्यापिका गायब, बच्चों के भोजन पर भी सवाल जिला परिषद के निरीक्षण में तारापुर प्राथमिक विद्यालय की व्यवस्था को बताया कटघरे में।
मनोरंजन साहा (बारसोई) बारसोई जिला परिषद क्षेत्र संख्या-26 के पंचायत शिवनंदपुर स्थित तारापुर प्राथमिक विद्यालय में जिला परिषद सदस्य गुलजार...
जनसंपर्क अभियान चलाकर सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद ने सुनीं लोगों की समस्याएं
डेस्क (हसनगंज) हसनगंज प्रखंड क्षेत्र के हसनगंज, कवैया, तिनगछिया सहित विभिन्न गांवों में पूर्व उपमुख्यमंत्री सह सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद...
बेचुटोला में जलजमाव बना मुसीबत, सड़कें बनीं तालाब; ग्रामीणों में आक्रोश
मो0 काजु ( फलका) सोहथा दक्षिण पंचायत के वार्ड संख्या-12 स्थित बेचुटोला में जलजमाव की गंभीर समस्या ने ग्रामीणों का...
