दुर्गापूजा को लेकर प्राणपुर थाना प्रांगण में शांति समिति की हुई बैठक ।
मो० आरीफ
प्राणपुर थाना प्रांगण में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई, वैठक की अध्यक्षता प्राणपुर थाना अध्यक्ष अमजद अली ने किया। बैठक में पंचायत के जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे। उक्त बैठक में आए हुए जनप्रतिनिधियों ने अपनी अपनी राय एवं मकतब को रखा। प्राणपुर थाना अध्यक्ष अमजद अली ने बैठक में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी दुर्गा पूजा पंडाल के अध्यक्ष अपना अपना लाइसेंस रेनवल कराने को लेकर कहते हुए दुर्गा पूजा को शांति पूर्वक मनाने को कहा साथ हम सबों को चौकसी बरतनी होगी तथा अफवाह से बचना होगा, अगर कोई भी अफवाह फैलाता है तो तुरंत मामले की तह तक जाकर मुझे जानकारी दें, खासकर दशमी के दिन विशेष ध्यान देने की जरूरत है। वही जदयू के प्रखंड अध्यक्ष श्री लड्डू सिंह ने प्राणपुर थाना अध्यक्ष को अस्वस्थ कराते हुए कहा कि दुर्गा पूजा का पर्व शांतिपूर्ण संपन्न होगा तथा हमारे क्षेत्र में हिंदू एवं मुस्लिम भाईचारे का एक मिसाल है। वही प्राणपुर पंचायत के मुखिया प्रमोद कुमार सिंह कहां की हम लोगों ने वर्षों से कई त्यौहार मनाते आ रहे हैं। लेकिन आज तक किसी भी तरह की घटना एवं विवाद नहीं हुई है। और हम लोगों ने एक भाईचारे के तरह मिसाल कायम रखते हैं। इस अवसर पर प्राणपुर सीओ नलिनी कांत भूत पूर्व प्रमुख खुर्शीद आलम,जिला परिषद सैदुन निशा, वर्तमान प्रमुख रोशनी खातून, राजद प्रखंड अध्यक्ष लक्ष्मीकांत विश्वास,पूर्व मुखिया शिवदेव झा,सरपंच राहिल खान,मुखिया शिवनारायण यादव जी,बैजुजुद्दीन अंसारी,मोहम्मद मुस्तफा,जहंगीर आलम,अब्दुल हन्नान पुलिस अवर निरीक्षक अफाक हुसैन सहित दर्जनों जनप्रतिनिधि गण उपस्थित थे।
