विशाल जागरण में भजनों व झांकियों ने लोगों को किया मंत्रमुग्ध
कानपुर संवाददाता अनुज तिवारी
घंटाघर स्तिथ सुतरखाना होटल पार्क व्यू में विशाल जागरण का आयोजन किया गया। बीती रात मनीष शुक्ला एंड पार्टी के तत्वावधान में आयोजित मां भगवती जागरण एवं भव्य भजन संध्या में भक्ति गीतों की धूम छाई रही। गायक कलाकारों की सुंदर गीतों की प्रस्तुति तथा आकर्षक झांकियां देख पूरे पंडाल के श्रोता भक्ति के सागर में गोते लगाते नजर आए। गणेश वंदना, हनुमंत अवतार, पूजन एवं आरती कार्यक्रम संपन्न हुआ। फिर भक्ति गीतों का क्रम प्रारंभ हुआ, इसका सिलसिला देर रात तक चलता रहा। मनीष शुक्ला एंड पार्टी की टीम ने अपनी सुंदर प्रस्तुति के जरिए खूब जलवा बिखेरा। जागरण पार्टी ने अपने कई गीतों से पूरा समां बांध दिया। मिली है मइया हमको, बड़े नसीबों से चुराया है मैंने किस्मत की लकीरों से चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है। आदि तमाम भक्ति गीत पेश किए गए, जिसे सुन श्रोता भाव विभोर हो उठे। आयोजक संतोष बउवा साहू ने बताया कि जागरण में भोलेनाथ-पार्वती, शंकर तांडव, राधा-कृष्ण, हनुमान जी, माता दुर्गा आदि की सुंदर झांकी निकाली गई, जो सभी के लिए आकर्षक का केंद्र बनी रही। वहीं जागरण में आए हुए भक्तों को सम्मानित किया गया। जागरण समापन के बाद श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर संतोष साहू शैलेंद्र साहू संदीप तिवारी समर्थ साहू दिनेश गुप्ता भारी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।
More Stories
मनिहारी थाना में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर...
रेन कट से बड़ी नहर का किनारा ध्वस्त, आवागमन बाधित, ग्रामीणों ने की शीघ्र मरम्मत की मांग
(डेस्क| हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत अंतर्गत मननपुर गांव के समीप स्थित बड़ी नहर का एक हिस्सा लगातार हुई...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
