झुग्गियों में दिवाली का मिठाई एवं सामान का किया वितरण
कानपुर से अनुज तिवारी
गोल्डन लायनेस ईस्ट क्लब ने विनायकपुर में 11 नंम्बर क्रासिंग के पास मलिन बस्ती की सौ झुग्गियों में दिवाली का सामान वितरण किया जिसमे लइया,खील, खिलौने,तेल,बत्ती,दीपक आदि सामान गरीबों में वितरित किया वही अध्यक्ष अपर्णा सिंह ने बताया कि साल भर का सबसे बढ़ा दीपावली का त्योहार उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जाता है।लोग अपने-अपने घर मे खुशी के दीप जलाते है जिससे हर घर रोशनी से झिलमिला उठे।क्लब की पदाधिकारियों ने मलिन बस्ती में दिवाली का समान वितरण किया जहां लोगो के चेहरे पर खुशी देखने को मिली वहीं क्लब के लोगों ने अपार आत्मशांति का अनुभव किया।उन्होंने समाज में संपन्न लोगों को सार्थक दिवाली मनाने का संदेश दिया है और बताया कि गरीब बच्चों के साथ त्योहार मनाने से खुशियां दोगुनी हो जाती हैं।वही इस मौके पर अध्यक्ष अपर्णा सिंह,वॉइस एमसीसी हेमलता शर्मा,सचिन मीनू,कोषाध्यक्ष सुषमा वर्मा,रीना शर्मा,कुंती सिंह,रश्मि सिंह,सुमन त्रिपाठी,ममता श्रीवास्तव,रुचि अग्रवाल,मोनिका अग्रवाल, अनीता आदि क्लब की सदस्य मौजूद रही।
More Stories
कटिहार में बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल, फुटपाथ धंसा हादसे का खतरा
कोमल गुप्ता (कटिहार) मूसलाधार बारिश के बाद शहर की सड़क व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक हो गई है। शहीद चौक से...
परीक्षा हॉल में तैनात वीक्षक और गेट चेकिंग स्टाफ पर तत्काल प्रभाव से निष्पक्ष जाँच कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए – रवि सिंह
कोमल गुप्ता (कटिहार) पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत जी.एल.एम. कॉलेज, बनमनखी परीक्षा केंद्र पर आयोजित स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा (द्वितीय पाली)...
कटिहार में बाढ़ का कहर, लाखों लोग परेशान मुसीबत की घड़ी में जनता के बीच पहुंचे MLC अशोक अग्रवाल।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले मे बाढ़ के कारण 3.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं। ऐसे...
अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का निधन, एबीवीपी ने जताया शोक
कोमल गुप्ता (कटिहार) कोढ़ा राजकीय डिग्री कॉलेज कोढ़ा के अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का शनिवार को...
तीन दिन से लापता 12 वर्षीय गोपाल की मिली लाश, हत्या की आशंका से परिवार में मचा हड़कंप
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के धोबी टोला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिनों...
मनिहारी में बाढ़ पीड़ितों से मिले सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बाढ़ग्रस्त मनिहारी एवं अमदाबाद क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने सरकार की राहत...
