April 29, 2026

मेरठ में बने 8 किलो वजन के बाहुबली समोसा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Read Time:1 Minute, 8 Second

संवाददाता अनुज तिवारी

उत्तर प्रदेश:- मेरठ में बने 8 किलो वजन के बाहुबली समोसा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कैंट इलाके के एक दुकानदार ने इस समोसे को तैयार किया है। दिवाली पर इसकी डिमांड भी खूब आई। अब दुकान संचालक 10 किलो का समोसा और 5 किलो की जलेबा बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं।मेरठ कैंट क्षेत्र के लालकुर्ती इलाके में कौशल स्वीट्स की दुकान है। 1962 से संचालित इस स्वीट शॉप को परिवार की तीसरी पीढ़ी चला रही है। शुभम और उज्जवल कौशल दोनों भाई मिलकर दुकान चलाते हैं। दोनों भाइयों ने मिलकर 8 किलो का यह समोसा बनवाया था। जुलाई में पहली बार बाहुबली समोसा तैयार कराया था। मगर अब बाहुबली समोसे की लगातार मांग आ रही है।

Previous post डेंगू और मलेरिया के बढ़ती प्रकोप से नाराज़ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मच्छरदानी लेकर किया प्रदर्शन ।
Next post राजपूत समाज के सभी क्षत्रिय भाई आपसी बेरमनुष्यता व मतभेद को त्याग कर एकजुट हो फिर देश हित व समाज हित के लिए करे कार्य —- कुँवर ऋषिपाल
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial