डेंगू और मलेरिया के बढ़ती प्रकोप से नाराज़ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मच्छरदानी लेकर किया प्रदर्शन ।
कानपुर से अनुज तिवारी ।।
कानपुर शहर में डेंगू का प्रकोप लगातार अपने पैर फैला रहा है।जिसको लेकर कानपुर नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग की लापरवाई के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतर कर हाथो में मच्छरदानी और तख्ती लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। और लोगो को डेंगू से बचने के लिए जागरूक किया गया।आपको बताते चले की कानपुर के दबौली में दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्रित हुए और शहर में तेजी से बढ़ रहे डेंगू मलेरिया जैसी बीमारियों के खिलाफ सड़क पर उतरे। जहां उन्होंने जगह जगह सड़क पर फैली गंदगी को नगर निगम द्वारा सफाई न होने से नाराज होकर विभाग के खिलाफ मच्छरदानी हाथो में लेकर जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस सचिव विकास अवस्थी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार शहर को स्मार्ट सिटी बनाने के बड़े बड़े दावे कर रही है।मगर शहर में जगह जगह फैली गंदगी और स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के चलते लोग बीमार हो रहे है। मगर जिला प्रशासन बीमारी से अनजान बना हुआ है। जिसकी वजह से उन्हें सड़क पर उतर कर आज प्रदर्शन करना पड़ रहा है,साथ ही लोगो को डेंगू से स्वयं बचने के लिए जागरूक करने का काम किया जा रहा है।
More Stories
कटिहार में बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल, फुटपाथ धंसा हादसे का खतरा
कोमल गुप्ता (कटिहार) मूसलाधार बारिश के बाद शहर की सड़क व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक हो गई है। शहीद चौक से...
परीक्षा हॉल में तैनात वीक्षक और गेट चेकिंग स्टाफ पर तत्काल प्रभाव से निष्पक्ष जाँच कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए – रवि सिंह
कोमल गुप्ता (कटिहार) पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत जी.एल.एम. कॉलेज, बनमनखी परीक्षा केंद्र पर आयोजित स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा (द्वितीय पाली)...
कटिहार में बाढ़ का कहर, लाखों लोग परेशान मुसीबत की घड़ी में जनता के बीच पहुंचे MLC अशोक अग्रवाल।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले मे बाढ़ के कारण 3.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं। ऐसे...
अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का निधन, एबीवीपी ने जताया शोक
कोमल गुप्ता (कटिहार) कोढ़ा राजकीय डिग्री कॉलेज कोढ़ा के अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का शनिवार को...
तीन दिन से लापता 12 वर्षीय गोपाल की मिली लाश, हत्या की आशंका से परिवार में मचा हड़कंप
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के धोबी टोला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिनों...
मनिहारी में बाढ़ पीड़ितों से मिले सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बाढ़ग्रस्त मनिहारी एवं अमदाबाद क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने सरकार की राहत...
