April 29, 2026

सात निश्चय योजना में हर घर नल का जल कोढ़ा में कागजों तक ही सिमटा शिकायत पर भी नहीं होता है सुनवाई।

Read Time:2 Minute, 45 Second

By:- श्रवण शर्मा कोढ़ा (कटिहार)

बिहार सीएम का ड्रीम प्रोजेक्ट सात निश्चय योजना में हर घर नल का जल कोढ़ा में कागजों तक ही सिमट कर रह गई है इस योजना का हाल यह है कि कहीं नल है तो जल नहीं और कहीं जल है तो नल का पता नहीं है कमीशन के चक्कर में विभागीय अधिकारियों द्वारा स्थल के निरीक्षण के नाम पर खानापूर्ति की गई है आम लोग पूर्व की तरह आज भी शुद्ध पेयजल मिलने की उम्मीद में टकटकी लगाए बैठे हैं मुख्यमंत्री के द्वारा कोढ़ा प्रखंड के भटवारा रामपुर मखदमपुर सहित दर्जनों पंचायतों में नल जल योजना का उद्घाटन कर शुरुआत भी किया था जिससे ग्रामीणों में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होने की आस जगी लेकिन वर्तमान स्थिति पूर्व की भांति ही है ग्रामीणों ने बताया इनकी शिकायत विभाग के जेई व वीडियो से कई बार किया गया है लेकिन मामला जस का तस बना हुआ है अधिकांश पंचायतों में यही मामला देखने को मिल रहा है खासकर के भटवारा पंचायत के आदिवासी टोला कुर्सी नारायणपुर चरखी आदिवासी टोला मैं कहीं नल का पाइप टूट गया है तो कहीं नल नहीं लग पाया है कहीं घर तक नल का कनेक्शन नहीं किया गया है इनके अलावा घटिया गुणवत्ता से होने वाले निर्माण के कारण भी योजना प्रभावित हो रही है  तो कहीं बनने के साथ नल का पाइप टूट कर बिखरने लगा है जिसकी वजह से प्रखंड में आज तक हर घर जल एक सपना बन कर रह गया है । भटवारा पंचायत वार्ड संख्या 14 और 15 के लाभुक मरागमोय देवी सुनील कुमार तल्लू हेंब्रम ने कहा कि लगभग 2 वर्षों से पानी नहीं आ रहा है शिकायत करने के बाद भी कोई सुधारात्मक कार्रवाई नहीं की जा सकी नल तो लगा दिया । वहीं वार्ड संख्या 15 के राजेश चौधरी अमित सोरेन ने बताया कि 15 नंबर वार्ड में नल जल के धरती के अंदर पाइप फट जाने से पानी बेकार में बहते रहता है जिनका शिकायत करने पर भी अभी तक निदान नहीं निकल पाया ।

Previous post बारसोई पुलिस ने तीन शराब तस्कर को भेजा जेल ।
Next post রাজ্যের পাশাপাশি মহিলা তৃণমূলের উদ্যোগে ডায়মন্ড হারবার সরিষা হাই স্কুল থেকে শুরু তৃণমূলের চলো গ্রামে যাই উপস্থিত রাজ্যের মন্ত্রী চন্দ্রিমা ভট্টাচার্য
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial