बारसोई पुलिस ने तीन शराब तस्कर को भेजा जेल ।
Edited By:- मनोरंजन साहा …..
बारसोई थाना क्षेत्र के दयचन गेट के समीप गुप्त सूचना के आधार पर वाहन चेकिंग लगाकर 55 लीटर देसी शराब के साथ एक शराब तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तथा दो अन्य तस्करों को रेलवे स्टेशन परिसर से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि कचरा चुनने वाले हाथ भेन के आड़ में भारी मात्रा में शराब की तस्करी को अंजाम दिया जा रहा है । इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए चेकिंग अभियान चलाया गया और हाथ भैन को चेकिंग हेतु रोका गया जिसके पास 4 गैलन में देसी शराब भरें थे । जिसका कुल वजन लगभग 55 लीटर है। वही शराब तस्कर का नाम अब्दुल रहमान 40 वर्ष निवासी राघोपुर, करणदीघि थाना क्षेत्र के रूप में हुई है । वहीं थानाध्यक्ष ने आगे बताया कि रेलवे स्टेशन परिसर में बैक्टेक में लगभग ढाई लीटर अंग्रेजी शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है जिसकी पहचान कदवा थाना क्षेत्र के बढ़िया पट्टी निवासी जितेंद्र कुमार 22 वर्ष एवं कैलाश कुमार 28 वर्ष के रूप में हुई है । वही उन्होंने कहा तीनों शराब तस्कर शराब सेवन किए हुए थे । जिन्हें बिहार सरकार के मद्द निषेध धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज करते हुए जेल भेज दिया गया है ।
More Stories
परीक्षा हॉल में तैनात वीक्षक और गेट चेकिंग स्टाफ पर तत्काल प्रभाव से निष्पक्ष जाँच कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए – रवि सिंह
कोमल गुप्ता (कटिहार) पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत जी.एल.एम. कॉलेज, बनमनखी परीक्षा केंद्र पर आयोजित स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा (द्वितीय पाली)...
कटिहार में बाढ़ का कहर, लाखों लोग परेशान मुसीबत की घड़ी में जनता के बीच पहुंचे MLC अशोक अग्रवाल।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले मे बाढ़ के कारण 3.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं। ऐसे...
अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का निधन, एबीवीपी ने जताया शोक
कोमल गुप्ता (कटिहार) कोढ़ा राजकीय डिग्री कॉलेज कोढ़ा के अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का शनिवार को...
तीन दिन से लापता 12 वर्षीय गोपाल की मिली लाश, हत्या की आशंका से परिवार में मचा हड़कंप
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के धोबी टोला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिनों...
मनिहारी में बाढ़ पीड़ितों से मिले सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बाढ़ग्रस्त मनिहारी एवं अमदाबाद क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने सरकार की राहत...
राष्ट्रीय लोक अदालत में 1,460 ई-चालानों का निपटारा, ₹23.38 लाख की राशि का निष्पादन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर पर परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस के संयुक्त प्रयास से जिले...
