April 30, 2026

विद्यालय में बाउंड्री नहीं होने से विद्यालय बना चारागाह ।

Read Time:2 Minute, 30 Second

By :- तनवीर आलम (हसनगंज)

चहारदीवारी विहीन होने के कारण रामपुर पंचायत के दहीयारगंज गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय आवारा पशुओं का शरणगाह बन गया है। इसके कारण परिसर में जहां गंदगी होती वहीं नौनिहालों के लिए पशुओं से खतरा बना रहता है। और विद्यालय समीप पक्की सड़क है। बच्चों को विद्यालय परिसर में खेलने लांच समय दुर्घटना की डर बना रहता है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक गिरीश चंद झा ने विद्यालय पर बाउंड्रीवाल का निर्माण कराने की मांग की है। उक्त गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में क्षेत्र के सैकड़ों नामांकित बच्चे पढ़ता हैं। विभागीय उदासीनता के कारण विद्यालय की बाउंड्रीवाल नहीं बन सकी है। परिणामस्वरूप परिसर में दिन भर आवारा पशुओं का आवागमन बना रहता है। खाश कर के रविवार के दिन अधिक पशु का जमावड़ा रहता है। इस वजह से विद्यालय परिसर में गंदगी हो जाता है। स्कूल के समय भी बेधड़क आवारा पशु परिसर में विचरते रहते हैं। इसके कारण जहां गंदगी होती है वहीं किसी बच्चे पर पशु हमला न कर दें यह खतरा भी बना रहता है। स्थानीय लोगों ने इस संबंध में कहां की विद्यालय में चारदीवारी का अभाव है चार दिवारी का निर्माण स्वरूप जरूरत है। प्रधानाध्यापक गिरीश चंद झा कहना है कि इस संबंध में वे विभाग को इसकी जानकारी दिए हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालय में चारदीवारी नहीं है काफी समस्या हो जाता है। आवारा पशु आकर फूल पत्तियों को नुकसान करता है। इसके साथ ही विद्यालय समीप पक्की सड़क है। सड़क पर गाड़ी का आवागमन होता है। बच्चे खेलने के क्रम में कोई दुर्घटना ना हो इसकी भी काफी डर बनी रहती है। उन्होंने विभाग से विद्यालय में बाउंड्री निर्माण कराने की मांग किया है।

Previous post योजना भुगतान को लेकर बीडियो एवं पूर्व मुखिया के बीच हाथापाई ।
Next post कटिहार सांसद ने ट्राईबल आयोग के नवनियुक्त चेयरमैन को किया सम्मानित ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial