June 7, 2026

योजना भुगतान को लेकर बीडियो एवं पूर्व मुखिया के बीच हाथापाई ।

Read Time:3 Minute, 36 Second

हसनगंज प्रखंड मुख्यालय मे प्रखंड प्रमुख के कक्ष में प्रखंड विकास पदाधिकारी रितेश कुमार द्वारा रामपुर पंचायत के पूर्व मुखिया विजय कुमार साह के साथ मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। इस घटना को लेकर पूर्व मुखिया अपने समर्थकों के साथ प्रखंड कार्यालय के मुख्य द्वार पर धरना पर बैठ न्याय की मांग करने लगे। हालांकि क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं प्रखंड व अंचल के अधिकारी और कर्मियों द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा माफी मंगवाकर मामले का समझौता करवा दिया गया है।पूर्व मुखिया विजय कुमार साह ने बताया कि मेरे कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यो का तीन वर्ष हो चुका है। इसके वाबजूद पेमेंट के लिए दौड़ाया जा रहा है। इन्ही समस्याओं को लेकर अपनी बातों को प्रखंड प्रमुख के समक्ष रख रहे थें। इसी बीच बीडीओ साहब आए और मेरे साथ मारपीट करने लगे और हम अपने कुर्सी से नीचे गिर पड़े जिससे मुझे चोट भी आई और मेरा कपड़ा भी फट चुका है।समाजसेवी अंकित सिंह ने बताया कि बीडीओ साहब द्वारा मारपीट की सूचना पर जब प्रखंड मुख्यालय पहुंचे तो देखे पूर्व मुखिया नीचे गिरे पड़े हुए थें। जिनको हमलोगों द्वारा उठाया गया यह अधिकारियों का तानाशाह रवैया है। जिसका घोर निंदा करते हैं।प्रखंड प्रमुख नीलू देवी ने बताया कि पूर्व मुखिया विजय कुमार साह और बीडीओ साहब के बीच योजना सबंधित विवाद हो गया था। जिसको हम सभी जनप्रतिनिधि आपस मे बैठकर बीडीओ साहब से मांफी मंगवाकर विवाद को समाप्त करवा दिए।प्रखंड विकास पदाधिकारी का कहना है कि यह घटना प्रस्थिजन हुआ है। इसकी पूर्णवृति नही होगी।जानकारी के अनुसार 23 जून 2021 को पुराना प्रखंड कार्यालय में मुखिया विजय कुमार साह और कनीय अभियंता पुष्पेंद्र कुमार के बीच पिसी लेनदेन को लेकर कहासुनी हुई थी। वहीं अक्टूबर 2022 मे छठ घाट योजना मे गड़बड़ी को लेकर ग्रामीणों ने हसनगंज से डंडखोरा को जोड़ने वाली सड़क पर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया था। साथ ही फिलहाल 3 नवंबर 2022 को घटिया पीसीसी सड़क निर्माण को लेकर भी मामला प्रकाश में आया था। जिससे स्पष्ट होता है कि हसनगंज प्रखंड क्षेत्र में सरकार द्वारा विकासशील योजनाओं में बड़े पैमाने पर भ्र्ष्टाचार व्याप्त है। जिसका नतीजा है कि आज नोबत हाँथपाई तक पहुंच गई जो जांच का विषय है।

Previous post बारसोई में किसान सलाहकारों ने हाथ में काला पट्टी बांधकर किया विरोध प्रदर्शन ।
Next post विद्यालय में बाउंड्री नहीं होने से विद्यालय बना चारागाह ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial