किसानों को कृषि संबंधित योजनाओं की दी गई जानकारी
By:- तनवीर आलम (हसनगंज)
हसनगंज प्रखंड के ढेरुआ पंचायत अंतर्गत फरही गांव में कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण आत्मा की अगुवाई में रबी किसान चौपाल का आयोजन किया गया। मौके पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से किसानों को कृषि विभाग तहत संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही कलाकारों के जत्था ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से किसानों को पानी बचाने के लिए ड्रिप सिंचाई मशीन, यूरिया खाद से होने वाली हानि को लेकर जैविक खाद अपनाने को लेकर साथ ही खेतों में पराली नहीं जलाने को लेकर और पराली जलाने से होने वाली हानि के बारे में जागरूक किया। मौके पर कलाकार धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि किसान चौपाल में कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं को एक नाटक के रूप में किसानों के बीच प्रस्तुत किया जा रहा है, जिससे किसान आसानी से योजनाओं से अवगत हो जाएं। मौके पर किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, पराली प्रबंधन, यंत्रीकरण, जैविक खेती जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही नुक्कड़ नाटक के माध्यम से किसानों को आसान तरीके से कृषि विभाग तहत संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। इस अवसर पर संबंधित कलाकार व किसान सलाहकार रविन्द्र कुमार सिंह, अनीता कुमारी सहित ग्रामीण मौजूद रहे।
More Stories
समेली प्रखंड मुख्यालय के समीप अनियंत्रित पिकअप पलटी, चालक बाल-बाल बचा
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत समेली प्रखंड मुख्यालय के समीप बुधवार की अहले सुबह एक अनियंत्रित पिकअप वाहन...
घर के आगे से ट्रैक्टर व डाला चोरी, पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहार
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के नगर पंचायत निवासी किसान बिपिन मंडल के घर के आगे से देर रात...
बरारी में सांसद प्रतिनिधि का दौरा,स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाएं परखी, गंगा घाट कटावरोधी कार्य में तेजी के दिए निर्देश
(डेस्क|बारसोई) रविवार को सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव ने बरारी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों का दौरा कर जनसुविधाओं और...
शराबबंदी मामले का फरार आरोपी राजा सिंह गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) कटिहार जिले के मनिहारी थाना क्षेत्र में थानाध्यक्ष सुजीत कुमार झा के निर्देश पर पुलिस ने...
मौसम की बाधा के बावजूद नाव से गोबराही दियारा पहुंची मेडिकल टीम, टीकाकरण व स्वास्थ्य जांच सम्पन्न
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला प्रखंड क्षेत्र के सुदूरवर्ती गोबराही दियारा में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने खराब मौसम...
जीविका दीदियों द्वारा स्व-जनगणना अभियान को तेज़ी से आगे बढ़ाया जा रहा है।
(डेस्क|बारसोई) बरसोई प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक परिवारों...
