हसनगंज पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाकर सात शराबियों को किया गिरफ्तार
By:– Tanvir Alam (Hasanganj)
हसनगंज पुलिस ने विशेष छापेमारी अभियान चलाकर कर सात शराबियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थानाध्यक्ष रामचंद्र मंडल ने बताया कि विशेष छापेमारी अभियान चलाकर मुकेश कुमार पिता राजेंद्र उरांव व राजू उरांव पिता रामसेवक उरांव दोनों साकिन मिरजापुर थाना केनगर जिला पुर्णिया व मुन्ना खरवार पिता फटकन खरवार साकिन नावादा, लख्खी हांसदा पिता वीरसिंह हांसदा साकिन ईटवा, धर्मेन्द्र उरांव, पिता फेकन उरांव साकिन जामुन टोला, अजय उरांव पिता दिनेश उरांव व सुनील उरांव पिता सरयुग उरांव दोनों साकिन सरबासा थाना मुफस्सिल कटिहार सभी सातों शराबियों को भर्रा, नावादा, ईटवा, जामुन टोला, सैंट्रल बैंक चौक से शराब पीकर सड़क में नशे में धूत हो हंगामा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। जिसे गस्ती कर रही पुलिस ने शराबबंदी अभियान तहत गिरफ्तार किया है। साथ ही उक्त सातों शराबियों के विरुद्ध पुलिस ने शराबबंदी अधिनियम तहत मामला दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया। मौके पर थानाध्यक्ष रामचंद्र मंडल ने बताया कि क्षेत्रों में शराबबंदी अभियान की सफलता को लेकर पुलिस काफी सक्रिय है। शराब पीकर सौहार्द बिगाड़ने वाले पर पुलिस की पैनी नजर बनी रहती है। इस अवसर पर पुलिस बल के जवान संयुक्त रूप से शामिल रहे।
More Stories
परीक्षा हॉल में तैनात वीक्षक और गेट चेकिंग स्टाफ पर तत्काल प्रभाव से निष्पक्ष जाँच कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए – रवि सिंह
कोमल गुप्ता (कटिहार) पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत जी.एल.एम. कॉलेज, बनमनखी परीक्षा केंद्र पर आयोजित स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा (द्वितीय पाली)...
कटिहार में बाढ़ का कहर, लाखों लोग परेशान मुसीबत की घड़ी में जनता के बीच पहुंचे MLC अशोक अग्रवाल।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले मे बाढ़ के कारण 3.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं। ऐसे...
अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का निधन, एबीवीपी ने जताया शोक
कोमल गुप्ता (कटिहार) कोढ़ा राजकीय डिग्री कॉलेज कोढ़ा के अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का शनिवार को...
तीन दिन से लापता 12 वर्षीय गोपाल की मिली लाश, हत्या की आशंका से परिवार में मचा हड़कंप
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के धोबी टोला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिनों...
मनिहारी में बाढ़ पीड़ितों से मिले सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बाढ़ग्रस्त मनिहारी एवं अमदाबाद क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने सरकार की राहत...
राष्ट्रीय लोक अदालत में 1,460 ई-चालानों का निपटारा, ₹23.38 लाख की राशि का निष्पादन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर पर परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस के संयुक्त प्रयास से जिले...
