नशा मुक्ति दिवस एवं संविधान दिवस के अवसर पर शपथ ग्रहण समारोह का हुआ आयोजन
By:- मो० आरीफ (प्राणपुर)
नशा मुक्ति दिवस एवं संविधान दिवस के अवसर पर प्राणपुर में कहीं शपथ दिलाया गया तो कहीं जागरूकता रैली निकाली गयी।
शनिवार को नशा मुक्ति दिवस एवं संविधान दिवस के उपलक्ष्य में प्रखंड एवं आसपास के क्षेत्रों में कहीं शपथ दिलाया गया तो कहीं जागरूकता की रैली निकाली गई। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी संतोष कुमार के निर्देशानुसार सभी विद्यालयों में प्रधानाध्यापक के नेतृत्व में पोषक क्षेत्रों में छात्र-छात्राओ के द्वारा नशा मुक्ति जागरूकता रैली निकाली गई। छात्र-छात्राओं ने ग्रामीणों से शराब का सेवन नहीं करने को लेकर जागरूक किया। इधर प्रखंड, अंचल एवं थाना में संविधान दिवस मनाया गया। अंचल कार्यालय में संविधान दिवस मनाते हुए अंचलाधिकारी कुमार नलिनीकांत ने अधिकारियों को शपथ दिलवाया। सभी कर्मियों ने शपथ लेते हुए संविधान के अनुरूप चलने का निर्णय लिया। इस मौके पर सभी अधिकारी मौजूद थे।
More Stories
बाढ़ के पानी में डूबने से ससुराल आए 16 वर्षीय युवक की मौत
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी प्रखंड के नारायणपुर पंचायत अंतर्गत सोवा बंगरी में रविवार सुबह बाढ़ के पानी में डूबने...
ढोल-नगाड़ों की थाप के साथ फरार हत्यारोपियों के घर चस्पाया इश्तेहार।आत्मसमर्पण न करने पर होगी कुर्की-जब्ती।
हसन रजा (आबादपुर) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बेलवडांगी पंचायत में पिछले दिनों जमीनी विवाद को लेकर हुई मोहम्मद जियाउल की हत्या...
गरीब चौपाल की सफलता को लेकर मनिहारी में हम कार्यकर्ताओं की तैयारी बैठक
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) आगामी 5 अक्टूबर 2026 को टाउन हॉल, कटिहार में आयोजित होने वाले हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर)...
पूर्व भाजपा जिला महामंत्री की माताश्री के श्राद्ध समारोह में पहुंचे एनडीए के नेता, अर्पित की श्रद्धांजलि।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले में भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री की माताश्री के निधन के बाद आयोजित श्राद्ध समारोह...
बलरामपुर में विकास योजनाओं का विधायक प्रतिनिधि ने किया निरीक्षण
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बलरामपुर विधायक श्रीमती संगीता देवी के प्रतिनिधि सागर साह ने रविवार को क्षेत्र में होने वाली विभिन्न...
शॉर्ट सर्किट से दुकान में लगी भीषण आग, 50 हजार का सामान जलकर राख
डेस्क (हसनगंज) हसनगंज प्रखंड अंतर्गत जगरनाथपुर पंचायत के मननपुर ऋषि टोला चौक स्थित गांव में देर रात अचानक आग लगने...
