प्राणपुर में 251 कन्याकुमारी ने निकाली भव्य शोभायात्रा।
By:- मो० आरीफ (प्राणपुर)
251 कन्याकुमारी ने माथे पर गंगा जल से भरे हुए कलश लेकर सुख-समृद्धि व अमन- चैन को लेकर शोभायात्रा निकाली। दर्जनों गांवों के भ्रमण के बाद यज्ञ स्थल में पंडित द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ 61 वां वार्षिक महायज्ञ काबिलपुर गांव में आरंभ हो गया। कलश शोभायात्रा का शुभारंभ फीता काटकर पूर्व प्रमुख अमित साह सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से किया। यज्ञ कमेटी के अध्यक्ष गौतम कुमार मंडल ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अगहन पूर्णिमा के शुभ अवसर पर प्रखंड अंतर्गत दक्षिणी लालगंज पंचायत के काबिलपुर गांव में श्री श्री 108 अखंड हरिनाम संकीर्तन के शुभारंभ होने से पूरा प्राणपुर क्षेत्र भक्ति मय में तब्दील हो गया है। मंगलवार एवं बुधवार को लीला कीर्तन, गुरुवार को रासलीला, शुक्रवार को कुंज भंग एवं मूर्ति विसर्जन किया जाएगा। यज्ञ स्थल में भागलपुर एवं बंगाल से आये गायक चंदन झा, कुमारी अन्नू, गौरी सरकार, केकई मंडल, सविता दास सहित दर्जनों कलाकार पहुंच गये हैं। उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय मुखिया जुलुम सिंह, समिति सदस्य चांद गुप्ता, सुनील गुप्ता, विक्रम कुमार मंडल, कुंदन कुमार मंडल, राजेश मंडल, दिलीप मंडल, मंगल चंद्र मंडल, संदीप मंडल सहित काबिलपुर ग्रामीण अहम भूमिका निभा रहे हैं।
More Stories
समेली प्रखंड मुख्यालय के समीप अनियंत्रित पिकअप पलटी, चालक बाल-बाल बचा
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत समेली प्रखंड मुख्यालय के समीप बुधवार की अहले सुबह एक अनियंत्रित पिकअप वाहन...
घर के आगे से ट्रैक्टर व डाला चोरी, पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहार
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के नगर पंचायत निवासी किसान बिपिन मंडल के घर के आगे से देर रात...
बरारी में सांसद प्रतिनिधि का दौरा,स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाएं परखी, गंगा घाट कटावरोधी कार्य में तेजी के दिए निर्देश
(डेस्क|बारसोई) रविवार को सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव ने बरारी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों का दौरा कर जनसुविधाओं और...
शराबबंदी मामले का फरार आरोपी राजा सिंह गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) कटिहार जिले के मनिहारी थाना क्षेत्र में थानाध्यक्ष सुजीत कुमार झा के निर्देश पर पुलिस ने...
मौसम की बाधा के बावजूद नाव से गोबराही दियारा पहुंची मेडिकल टीम, टीकाकरण व स्वास्थ्य जांच सम्पन्न
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला प्रखंड क्षेत्र के सुदूरवर्ती गोबराही दियारा में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने खराब मौसम...
जीविका दीदियों द्वारा स्व-जनगणना अभियान को तेज़ी से आगे बढ़ाया जा रहा है।
(डेस्क|बारसोई) बरसोई प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक परिवारों...
