छापेमारी अभियान चलाकर तीन शराबियों को किया गिरफ्तार
By:- तनवीर आलम (हसनगंज)
हसनगंज पुलिस ने सोमवार को विशेष छापेमारी अभियान चलाकर कर तीन शराबियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। मौके पर थानाध्यक्ष रामचंद्र मंडल ने बताया कि विशेष छापेमारी अभियान चलाकर उमानन्द महतो पिता स्वर्गीय विन्देश्वरी प्रसाद मंडल साकिन भारीडीह जिसे दो बार शराब पिने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है व बबलु सोरेन पिता चतुर सोरेन मिर्जापुर जिला साहेबगंज को भारीडीह गांव में शराब पीकर हो हंगामा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। साथ ही अवधेश मंडल पिता टेटन मंडल साकिन महमदिया को महमदिया ग्रामीण सड़क में शराब पीकर हो हंगामा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। सभी शराबियों को गस्ती कर रही पुलिस ने शराबबंदी अभियान तहत गिरफ्तार किया है। मौके पर उक्त तीनों शराबियों के विरुद्ध पुलिस ने शराबबंदी अधिनियम तहत मामला दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया। जिसको लेकर थानाध्यक्ष रामचंद्र मंडल ने बताया कि क्षेत्रों में शराबबंदी अभियान की सफलता को लेकर पुलिस काफी सक्रिय है। शराब पीकर सौहार्द बिगाड़ने वाले पर पुलिस की पैनी नजर बनी रहती है। इस अवसर पर पुलिस बल के जवान संयुक्त रूप से उपस्थित थे।
More Stories
मनिहारी थाना में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
हथियार के साथ रील बनाना पड़ा महंगा, तीन युवक गिरफ्तार, महिला फरार
कुर्सला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करना तीन युवकों...
एनएच-31 पर दो सड़क हादसे, हाईवा पलटी, बाइक सवार दो युवक गंभीर
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में...
