जिला खनन पदाधिकारी और बंगाल पुलिस के साथ हुई नोंक झोंक
By:- मो० आरिफ ।। (प्रणपुर)
बिहार बंगाल की सीमा पर अवस्थित लाभा पुल के समीप बंगाल पुलिस और कटिहार के खनन पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार के साथ घण्टों नोंक झोंक हुई । ज्ञात हो कि जिला खनन पदाधिकारी बंगाल के सीमा क्षेत्र में घुसकर बालू लदे ट्रकों की जांच करने लगे । ट्रक चालकों व स्थानीय लोगो के द्वरा इसका विरोध करने पर जिला खनन पदाधिकारी ने लोगो के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगे । बंगाल सीमा में ग्रामीणों की भीड़ को देखते हुए बंगाल के चेक पोस्ट के बंगाल पुलिस पहुंचे तो उनके साथ भी खनन पदाधिकारी उन लोगो को डराने धमकाने लगा । इसकी सूचना जब बंगाल के कुमेदपुर ओपी को मिली तो ओपी प्रभारी गयासुद्दीन अहमद अवर निरक्षक राजीव पाल अपने दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे । बंगाल पुलिस व स्थानीय ग्रामीणों ने घण्टों जिला खनन पदाधिकारी को घेर कर रखा । बंगाल पुलिस द्वरा पूछे जाने पर की बंगाल सीमा में ट्रक की जांच क्यों कर रहे है तथा बंगाल पुलिस के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग क्यों किये तो इस पर जिला खनन पदाधिकारी ने कहा कि सीमा क्षेत्र के विषय मे मुझे जानकारी नही थी । गलती से बंगाल सीमा में प्रवेश कर गए । उन्होंने बंगाल पुलिस से अपनी गलती को स्वीकार किया । रोशना ओपी अध्यक्ष राजेश कुमार के द्वरा बीच बचाव कर मामला को शांत कराया गया ।
More Stories
अमदाबाद में अग्निशमन विभाग की मॉक ड्रिल, ग्रामीणों को आग से बचाव के उपाय बताए
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) अमदाबाद नगर पंचायत एवं दक्षिणी करीमुल्लापुर पंचायत के मेघु टोला सहित विभिन्न वार्डों में रविवार को...
मनिहारी में श्रीमद् भागवत कथा की समीक्षा बैठक, आयोजन को बताया गया ऐतिहासिक
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी स्थित नेशनल पब्लिक स्कूल परिसर में रविवार को मां गंगा श्रीमद् भागवत कथा समिति की...
कुर्सेला थाना का एडीजी सीआईडी पारसनाथ ने किया औचक निरीक्षण, टेक्नोलॉजी सुधार पर दिया जोर
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कटिहार जिले के कुर्सेला थाना का रविवार को बिहार सीआईडी के अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) पारसनाथ ने...
कुरसेला में छात्र लापता मामले पर बवाल: स्कूल घेराव, प्रधानाध्यापिका पर गंभीर आरोप, घंटों तक हंगामा
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय, बल्थी महेशपुर में सातवीं कक्षा के 13 वर्षीय छात्र सागर कुमार...
भीषण सड़क हादसा में स्कॉर्पियो और ट्रक की टक्कर में 8 लोग गंभीर रूप से घायल
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे-31 पर शुक्रवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। लालमुनी...
पीर पहाड़ ऊर्स मेला को लेकर समीक्षा बैठक, प्रशासन ने दिए आवश्यक निर्देश
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी में आगामी 14 अप्रैल को आयोजित होने वाले पीर पहाड़ के सालाना ऊर्स मेले की...
