न्यू भारत नर्सिंग होम के खिलाफ ग्रामीणों ने हो हंगामा करते हुए जिला पदाधिकारी से जांच की मांग की।
आरिफ खान (प्राणपुर)
प्राणपुर प्रखंड में लाभा स्थित न्यू भारत नर्सिंग होम में बुधवार को संचालक द्वारा पेशेंट एवं परिजन के साथ गाली-गलौज एवं मारपीट को लेकर बभनी गांव के ग्रामीणों ने हंगामा किया तथा जिला पदाधिकारी से जांच की मांग की है। हो हंगामा में सम्मिलित मोहम्मद सोनू आलम, निखील कुमार, अजमेर आलम, शहनवाज़ हासमी आदि दर्जनों लोग थे। उक्त निजी नर्सिंग होम में कार्य कर रहे राजा बाबू साकिन बभनी ने बताया कि अपने भतीजे मोहम्मद रफत को इलाज के लिए लाया था। जिसमें डॉक्टर द्वारा जांच के बाद सीटी स्कैन करने को लिखा गया। पेशेंट द्वारा उक्त नर्सिंग होम में सिटी स्कैन कराने पर चार हजार की मांग की गई। जबकि बाइस सौ रूपए जांच का निर्धारित है। ज्यादा पैसा लेने की शिकायत पर मेरे साथ एवं पेशेंट के साथ गाली-गलौज एवं मारपीट किया गया। जिसको लेकर ग्रामीणों ने हंगामा किया। तथा स्थानीय मुखिया तनवीर अहमद एवं सरपंच असगर अली द्वारा पंचायती का प्रयास किया गया। पंचायती के दौरान पीड़िता ने निजी न्यू भारत नर्सिंग होम की जांच की मांग करते हुये कहा कि बिचौलियों के माध्यम से पेशेंट को लाया जाता है। और आर्थिक शोषण किया जाता है। उक्त नर्सिंग होम का रजिस्ट्रेशन समाप्त हो गया है। इसके बावजूद भी संचालन हो रहा है। जो जांच का विषय है। महिला का अल्ट्रासाउंड एवं सिजर पुरुष डॉक्टर करते हैं। जिनके पास किसी तरह का सर्टिफिकेट नहीं है। जिसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त था। इस संबंध में संचालक ने बताया कि पेशेंट के साथ किसी तरह का मारपीट एवं गाली-गलौज नहीं किया गया है। मेरे नर्सिंग होम में राजा बाबू नाम का युवक काम करता था जो अब छोड़ दिया है। स्थानीय मुखिया तनवीर अहमद एवं सरपंच असगर अली ने बताया कि मामला को निपटा लिया गया है।
